फ्लाईओवर बना परेशानी का सबब: करोड़ों की परियोजना 3 महीने लेट; सिर्फ 40% काम हुआ पूरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सबसे व्यस्त यातायात मार्गों में शामिल सत्यसाई चौराहे पर निर्माणाधीन 6-लेन फ्लाईओवर की धीमी रफ्तार अब आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) की निगरानी में 62 करोड़ रुपए की लागत से बन रही इस परियोजना की तय समय-सीमा मार्च 2026 में पूरी हो चुकी है, लेकिन तीन महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी अब तक केवल करीब 40 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो सका है।
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण पूरा चौराहा गहरे गड्ढों, कीचड़ और निर्माण सामग्री के मलबे से भरा पड़ा है। लगातार बारिश के बाद हालात और खराब हो गए हैं।
गड्ढों और कीचड़ से जूझ रहे वाहन चालक
देवास नाका से विजयनगर जाने वाले मार्ग पर कई बड़े गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। सत्यसाई स्कूल के पास सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि दोपहिया और चारपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा लगातार बना हुआ है।
20 फीट लंबे गड्ढे, धंसे चैंबर और फिसलन
एबी रोड से बसंत विहार कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर 15 से 20 फीट लंबे और करीब दो फीट गहरे गड्ढे लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। सड़क पर फैली गिट्टी और निर्माण सामग्री के कारण वाहन फिसल रहे हैं, जबकि कई जगह चैंबर के ढक्कन धंस जाने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
गर्डर लॉन्चिंग पूरी, लेकिन रास्ते अब भी बंद
फ्लाईओवर की गर्डर लॉन्चिंग का अधिकांश काम पूरा हो चुका है, इसके बावजूद सर्विस रोड का बड़ा हिस्सा अब भी बैरिकेड्स से बंद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण एजेंसी समय पर सर्विस रोड तैयार कर बैरिकेड्स हटाती, तो यातायात के लिए अतिरिक्त जगह मिलती और जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती थी। उधर, विजयनगर से देवास नाका जाने वाले संकरे मार्ग पर सड़क किनारे पार्किंग भी ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित कर रही है।
अधिकारियों के दावे जमीन पर नहीं उतरे
एमपीआरडीसी अधिकारियों ने अप्रैल में बारिश से पहले सर्विस रोड को कांक्रीट बनाकर चौड़ा करने और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। हालांकि, मौके पर न तो सर्विस रोड तैयार हुई और न ही सड़कों की प्रभावी मरम्मत दिखाई दे रही है।
60% काम अभी भी अधूरा
यह फ्लाईओवर प्रोजेक्ट 15 मार्च 2024 को शुरू हुआ था। इसे मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन वर्तमान में करीब 60 प्रतिशत निर्माण कार्य अभी भी शेष है। परियोजना के पूरा होने में अभी और समय लग सकता है, जब तक शहरवासियों को जाम, खराब सड़क और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!