पटेल ब्रिज पर फिर मौत को न्योता: हादसों के बावजूद अवैध पार्किंग; प्रशासन सबक लेने को तैयार नहीं, जनता खतरे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पटेल ब्रिज पर हालिया दुर्घटना महज इत्तफाक नहीं, शहर की लचर व्यवस्था का जीता-जागता सबूत है। कुछ दिन पहले ब्रेक फेल होने के कारण नगर निगम के पानी के टैंकर ने ब्रिज पर कई वाहनों को रौंद दिया था।
गनीमत रही जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस भयावह मंजर ने शहर को हिलाकर रख दिया था। उस घटना के बाद उम्मीद थी प्रशासन जागेगा और ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही को लेकर सख्ती बरती जाएगी मगर स्थिति जस की तस है। अवैध पार्किंग धड़ल्ले से जारी है, मानो किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा हो।
पटेल ब्रिज शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में है। यहां वाहनों का भारी दबाव रहता है। नियमानुसार, इस पर वाहन खड़ा करना पूरी तरह प्रतिबंधित है, लेकिन जमीनी हकीकत नियम को ठेंगा दिखा रही है। टैंकर हादसे से निगम और पुलिस के दावों का खुलासा हो चुका है।
कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति हुई और स्थिति फिर ढर्रे पर लौट आई है। ब्रिज पर गाड़ियां खड़ी करने वालों में न प्रशासन का खौफ है न अपनी या दूसरों की जान की परवाह। यह लापरवाही न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी। संकरा ब्रिज होने के कारण पहले से ही जोखिम अधिक है।
ऐसे में वाहनों की कतारें उसे कई गुना बढ़ा देती हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कई बार इसकी ओर ध्यान दिलाया है, लेकिन जिम्मेदारों के कान पर जू तक नहीं रेंग रही।
समय रहते अवैध पार्किंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई और ब्रिज को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया, तो आने वाला कोई भी दिन शहर के लिए एक और बड़ी मुसीबत ला सकता है।
सवाल है क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही जिम्मेदारी समझेगा या कोई ठोस स्थायी कदम उठाएगा। जनता धरातल पर नजर आने वाली कार्रवाई चाहती है।
संबंधित समाचार

एक टिप्पणी और मचा सियासी बवाल:गिरफ्तारी के बाद 8 घंटे पूछताछ; फिर मिली रिहाई, 6 धाराओं में केस, बोले- बदले की कार्रवाई हुई

अवैध मुरम खनन पर 12 करोड़ का 'हंटर':80 हजार घनमीटर खनिज मुरम के उत्खनन का मामला; कॉलोनाइजर सहित दो को भरना होगी राशि

सरकारी जमीन पर होटल चलाना पड़ा भारी:कब्जा हटाने का आदेश; 1.17 करोड़ की क्षतिपूर्ति नहीं चुकाई तो संपत्ति कुर्क

सांसों की परीक्षा लेती ऊंचाई पर ‘भस्म विसर्जन’ अमरनाथ मार्ग के जोजीपाल की अनकही कथा

नर्मदा में डूबीं दो युवतियां:स्नान के दौरान बिगड़ा संतुलन; नाविक और स्थानीय युवाओं ने कूदकर बचाई जान

महिला कांग्रेस ने 24 जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी की:शहर-ग्रामीण इकाइयों में अलग जिम्मेदारी

ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन कल से:10 देशों की भागीदारी; 100 से ज्यादा विदेशी मेहमान आएंगे, चार दिन मीटिंग, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

चौथे क्रमोन्नत वेतनमान को मंजूरी:6846 शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन; 10 हजार नई भर्तियां होंगी, किसानों के लिए आएगी ‘कवच योजना’

एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार:बाइक से सप्लाई देने जा रहा था; 6.59 लाख का नशा किया जब्त

जनसुनवाई में शिकायत के कुछ घंटों बाद चला बुलडोजर:अवैध शराब के छह ढाबे-अहाते ध्वस्त; शराब और गैस सिलेंडर जब्त

रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने की बहू की बेरहमी से हत्या:चाकू से किए कई वार; पूछताछ में ससुर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

चंद्रमौलेश्वर स्वरूप रजत पालकी में विराजे, धरा:श्रावण मास की पहली सवारी निकली

इस एयरलाइन का बड़ा धमाका:20 हजार लोगों को मिलेंगे फ्री फ्लाइट टिकट; ऐसे मिलेगा फायदा

गार्ड ने फांसी लगाकर जान दी:पुलिस को पारिवारिक विवाद में खुदकुशी की आशंका

विशेष महाप्रसादी ग्रहण करने उमड़ा भक्तों का सैलाब

गैंगस्टर सतीश भाऊ के केस पार्टनर के गुंडे बेटे पर हुआ रेप और पॉक्सो का केस दर्ज:ब्लैकमेलिंग और आर्म्स एक्ट के अपराध भी है पहले से दर्ज

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:12 संदिग्ध विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया; दस्तावेज नहीं दिखा सके

त्योहारों से पहले चीनी-चावल हो गए 5% से अधिक महंगे

खरीदारी करने आए व्यक्ति की मौत:दुकान पर बैठे-बैठे हुई घबराहट; अचानक बेहोश होकर गिरे

लापता युवक का शव बोरी में मिला:परिजनों ने पुलिस पर किया पथराव; गाड़ियां तोड़ी, संदिग्ध हिरासत में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!