फ्लाइट भटकी: पड़ोस के एयरस्पेस में पहुंची; चेतावनी के बाद लौटी, तकनीकी गड़बड़ी की जांच शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
एयर इंडिया की एक यात्री उड़ान सोमवार रात तकनीकी गड़बड़ी के कारण अपने निर्धारित मार्ग से भटककर कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई। पाकिस्तान की एयर ट्रैफिक कंट्रोल अथॉरिटी की चेतावनी मिलने के बाद विमान ने तुरंत भारतीय एयरस्पेस की ओर वापसी की। बाद में फ्लाइट को दिल्ली लौटाया गया और फिर दोबारा अमृतसर भेजा गया। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
दिल्ली से अमृतसर जा रही थी फ्लाइट
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया का एयरबस AI-321 विमान सोमवार रात 9:18 बजे दिल्ली से अमृतसर के लिए रवाना हुआ था। विमान निर्धारित समय से करीब तीन मिनट देरी से उड़ा था और उसे रात 10:30 बजे अमृतसर पहुंचना था। उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या आने के कारण विमान अपने निर्धारित मार्ग से भटक गया और अनजाने में पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया।
विमान का मार्ग तुरंत बदला गया
सूत्रों के मुताबिक पायलट को स्थिति का स्पष्ट पता तब चला जब पाकिस्तान की एयर ट्रैफिक अथॉरिटी की ओर से चेतावनी संदेश प्राप्त हुए। इसके बाद विमान का मार्ग तुरंत बदला गया और उसने यू-टर्न लेकर भारतीय हवाई क्षेत्र में वापसी की।
अमृतसर में नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति
विमान जब वापस अमृतसर पहुंचा, तब तक एयरपोर्ट पर हवाई यातायात बढ़ चुका था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने तत्काल लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। कुछ समय तक विमान ने अमृतसर के आसपास होल्डिंग पैटर्न में उड़ान भरी, लेकिन रनवे उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे वापस दिल्ली भेज दिया गया।
दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग, फिर अमृतसर रवाना
विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने और अनुमति मिलने के बाद फ्लाइट को दोबारा अमृतसर के लिए रवाना किया गया। अंततः विमान सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2:20 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। इस पूरी प्रक्रिया के कारण यात्रियों को लगभग चार घंटे की देरी का सामना करना पड़ा।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने क्या कहा?
अमृतसर एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार किसी भी विमान की लैंडिंग एयर ट्रैफिक कंट्रोल की अंतिम अनुमति पर निर्भर करती है। रनवे की उपलब्धता, ट्रैफिक दबाव या अन्य परिचालन कारणों से कई बार विमानों को हवा में इंतजार करना पड़ता है।
अधिकारियों ने बताया कि संबंधित फ्लाइट के मामले में तकनीकी कारणों और बढ़े हुए हवाई यातायात की वजह से उसे तत्काल लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके चलते विमान को दिल्ली लौटने के निर्देश दिए गए।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
गौरतलब है कि 12 जून को पाकिस्तान की एक यात्री उड़ान भी खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई थी। हालांकि स्थिति का पता चलते ही विमान को वापस पाकिस्तानी एयरस्पेस में भेज दिया गया था।
जांच के आदेश
एयर इंडिया और संबंधित विमानन एजेंसियों ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि तकनीकी गड़बड़ी की प्रकृति क्या थी और विमान निर्धारित मार्ग से कैसे भटक गया। हालांकि घटना के दौरान किसी यात्री या विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ और पूरी उड़ान सुरक्षित रूप से संचालित की गई, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हवाई सीमा में प्रवेश की इस घटना ने विमानन सुरक्षा और नेविगेशन सिस्टम को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!