देसी कट्टा दिखाया: गुंडों के साथ प्लॉट कब्जाने की कोशिश; फर्ज़ी रजिस्ट्री धारक प्लॉट का सालों पुराना पीपल का पेड़ भी सुखाने की फिराक में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कानून व्यवस्था का माखौल उड़ाते हुए फर्जी रजिस्ट्री धारक राजेंद्र सोनी का लड़का विशाल देशी कट्टा लेकर प्लॉट पर कब्जा करने पहुंचा। प्लॉट के स्वामी परिवार को जान से मारने की खुलेआम धमकी दी। उसके साथ गुंडे भी थे।
अवैध रेत-गिट्टी का कारोबारी और भाग्यश्री कॉलोनी में अवैध हॉस्टल बनाकर अनैतिक गतिविधियों के साथ गुंडागर्दी करने वाला विशाल सोनी चंद्र नगर स्थित प्लॉट क्रमांक ए-7 की फर्जी रजिस्ट्री पिता राजेंद्र सोनी के नाम बनाकर कब्जा करने का प्रयास बार बार बेखौफ कर रहा हैं।
विजय नगर थाने में अनेक शिकायतें भूखंड स्वामी डॉं हीरा सिंह के परिवार ने की हैं।फ़र्ज़ी रजिस्ट्री धारक राजेन्द्र सोनी एंव राजश्री देशमुख के खिलाफ फर्जी रजिस्ट्री शुन्य घोषित करने का प्रकरण जिला न्यायालय में विचाराधीन हैं।
कॉलोनाइजर महावीरप्रसाद गुप्ता ने लिखित बयान में स्वीकार किया हैं प्लॉट क्रमांक ए-7 की कथित मूल रजिस्ट्री बाबूलाल पिता भगवानदीन के नाम पर कभी नहीं की। इस नाम के व्यक्ति को 46 साल में चंद्र नगर में एक भी प्लॉट विक्रय नहीं किया गया है। यह प्लॉट डॉं हीरा सिंह निवासी सारंगपुर को पूर्ण भुगतान प्राप्त कर 1979 में विक्रय किया गया था।
फर्जीवाड़े की सीरिज
फ़र्ज़ी रजिस्ट्री धारक विशाल सोनी और राजश्री देशमुख ने कूटरचित दस्तावेज़ फर्जी नाम और अज्ञात व्यक्ति बाबूलाल पिता भगवानदीन को प्लॉट मालिक दिखाकर पहली फर्जी रजिस्ट्री राजश्री पति राजू देशमुख, दूसरी राजेन्द्र सोनी के नाम बनाकर धोखाधड़ी की।
न्यायालय में की फ़ौजदारी जांच में पता चला है बाबूलाल पिता भगवानदीन का अस्तित्व ही नहीं है। मनगढ़ंत नाम से कूटरचित दस्तावेज़ों की रचना पाई गई है। जांच में राजेंद्र सोनी, राजश्री देशमुख दोषी पाए गए हैं। इस मामले में फ़ौजदारी प्रकरण में न्यायालय की कार्रवाई जारी हैं।
फर्जी रजिस्ट्री धारक राजेंद्र सोनी गुंडों को लेकर तीन बार प्लॉट पर कब्जे की कोशिश कर चुका हैं। प्लॉट पर स्थित डॉं हीरा सिंह द्वारा लगाये गये तीस साल पुराने हरे भरे पीपल के पेड़ की जड़ों में केमिकल डालकर सूखाने की कोशिश करने के लिए बुधवार को गुंडों के साथ ज़बरदस्ती प्लॉट में घुसने की कोशिश को प्लॉट मालिकों ने नाकाम कर दिया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को 112 नम्बर पर दी गई।
रासुका की मांग- डॉं. हीरा सिंह के परिजनों ने पुलिस से विशाल सोनी सहित अन्य गुंडों पर रासुका एंव आर्म्स एक्ट एंव गुंडा एक्ट व पीपल के पेड़ को नुकसान पहुंचाने के प्रयास पर पर्यावरण एंव वन संरक्षण संबंधी प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की मांग की है। समस्त तथ्य न्यायालय के समक्ष भी प्रस्तुत किए जा रहें हैं। पुलिस को प्लॉटों पर फर्जी रजिस्ट्री कराकर चुनौती देने वाले कुख्यात गुंडे लगातार चुनौती दे रहें हैं।
पुलिस को दी चुनौती
फर्जी रजिस्ट्री और कूटरचित दस्तावेज बनाने के खिलाफ भी न्यायालय के आदेश पर बीएनएसएस की धारा 318(4),338,336(3),340(2),3/5 के अंतर्गत जॉंच होने के उपरांत एफ़आइआर दर्ज करने के लिए न्यायालय में विधि अनुसार कार्रवाई जारी हैं दूसरी ओर फर्जी रजिस्ट्री धारक राजेन्द्र सोनी,विशाल सोनी ने पुलिस को चुनौती देते हुए शाम 4 बजे के लगभग देशी कट्टा निकालकर डॉं हीरा सिंह के परिवार के सदस्यों को प्लॉट पर पहुंचकर धमकाने पहुंचा।
प्लॉट पर से चद्दरों को निकाल फेंका और तोड़फोड़ कर दी। पुलिस के पहुंचने के पहले गुंडों सहित भाग खड़ा हुआ। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर एंव डीजीपी को शिकायत की है।
संबंधित समाचार

कर्मचारियों ने घेरा नगर निगम मुख्यालय:तीन दिन में मांगें नहीं मानीं तो हड़ताल की चेतावनी

ऑनलाइन बिक रहा था जहरीला धतूरा:इस सरकार ने तीन बड़ी कंपनियों पर कसा शिकंजा

नदियां बन रहीं सीवेज की नाली:सैकड़ों निकायों में एसटीपी नहीं; नर्मदा-क्षिप्रा-चंबल में गंदा पानी

मिलावटखोरों पर शिकंजा:खाद्य विभाग की चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई; 1 हजार किलो से ज्यादा माल मिला

बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान:इन्होंने हासिल किया पहला स्थान

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च:सिंगल चार्ज में मिलेगी इतनी रेंज; USB Type-C सहित मिलेंगे ये फीचर्स, कीमत भी है बेहद कम

रेस्ट हाउस में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत:तीन बहनें; भाई और 15 साल का भांजा, आर्थिक तंगी की आशंका

सिंधिया संपत्ति विवाद में नया मोड़:प्रतिमा देवी पहली बार कोर्ट पहुंचीं; वसीयत और नोटिस के पते पर उठाए सवाल

इस कॉलोनी की विकास अनुमति निरस्त:भूखंडों की खरीद-बिक्री पर भी रोक; हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की कार्रवाई

बस किराए के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन:सैकड़ों विद्यार्थी बस स्टैंड पर जुटे; प्रशासन और ऑपरेटरों के खिलाफ की नारेबाजी

कलेक्ट्रेट में युवक ने खाया जहर:बोला- सूदखोर कर रहा जमीन पर कब्जे की कोशिश; दे रहा जान से मारने की धमकी

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; बेटी की लव मैरिज से तनाव में थे, शव देखकर रोता रहा बेटा

फर्जी सिम गिरोह का खुलासा:एक्टिवेट कर साइबर ठगों को बेचते थे; दो आरोपी गिरफ्तार

शहर आगमन पर इन नेताओं का जोरदार स्वागत:7 जगह कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान; पुष्पमालाओं और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया

कंपनी के नाम पर नकली कपड़ों का खेल:सैकड़ों पीस जब्त; दुकानदार और सप्लायर पर कॉपीराइट एक्ट में केस

मां ने की बेटे की हत्या:प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट; घर में मिला युवक का शव

ऑनलाइन धतूरा बेचने पर बड़ा एक्शन:इस राज्य सरकार ने इन कंपनियों के फूड लाइसेंस किए निलंबित

देखिये वीडियो, अवैध शराब बिक्री का आरोप:रेलवे ट्रैक के पास भीड़ का वीडियो आया सामने; कार्रवाई की मांग

चलती यात्री बस बनी आग का गोला:खिड़कियां तोड़कर निकले यात्री, चालक भागा

इनके खिलाफ संतों की बैठक पुलिस ने रोकी:आश्रम में ताला लगाने का आरोप; लगाए ‘चंदा चोरों, अयोध्या छोड़ो’ के नारे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!