ज्ञापन को लेकर जमकर चले लात-घूंसे: होलकर कॉलेज में भिड़े करणी सेना-एबीवीपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

फर्स्ट सेमेस्टर में 1900 छात्रों को एटीकेटी और 300 के फेल होने पर ज्ञापन देने पहुंचे थे दोनों पक्ष
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होलकर विज्ञान महाविद्यालय में शुक्रवार को फर्स्ट सेमेस्टर के रिजल्ट को लेकर विरोध दर्ज कराने पहुंचे दो संगठनों के कार्यकर्ता भिड़ गए। श्री राजपूत करणी सेना और एबीवीपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। जमकर लात-घूंसे चले। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची, जिसके बाद दोनों पक्ष अलग हुए और विरोध प्रदर्शन किया।
होलकर विज्ञान महाविद्यालय में फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट जारी हुआ है। करीब 1900 छात्रों को एटीकेटी मिली है, जबकि करीब 300 फेल हो गए हैं। इससे कॉलेज में असंतोष का माहौल है। इसी मुद्दे को लेकर श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष विकेंद्रसिंह विक्कू साथियों के साथ कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन देने पहुंचे थे।
इसी दौरान एबीवीपी के शहर महामंत्री देवेश गुर्जर भी समर्थकों के साथ इसी मुद्दे पर ज्ञापन देने पहुंचे। बताया जा रहा है दोनों पक्ष एक ही समय पहुंचे थे। इसी दौरान उनमें तीखी बहस हो हुई जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले, जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ती देख कॉलेज प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्ष अलग हो गए।
पहले भी हो चुका है विवाद
सूत्रों के मुताबिक थर्ड सेमेस्टर के रिजल्ट को लेकर भी इसी तरह का विवाद हुआ था। उस समय भी श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे थे और बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने और एटीकेटी आने पर सवाल उठाते हुए ज्ञापन देने की तैयारी कर रहे थे।।
बताया जाता है उस दौरान एबीवीपी से जुड़े शुभम पाटीदार ने करणी सेना का ज्ञापन फाड़ दिया था, जिस पर जमकर हंगामा हुआ था। कॉलेज प्रबंधन ने उस समय रिजल्ट की जांच कराने का आश्वासन दिया था।
थाने तक नहीं पहुंचा मामला
घटना के बाद कुछ देर तक कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल रहा। हालांकि दोनों पक्षों ने थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!