खबर
Top News

पहले नर और अब मादा, रात 12.30 बजे दिखी: 6 दिन में दूसरी बार सहारा सिटी होम्स में तेंदुए की हलचल; रहवासियों में दहशत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर । बायपास की बड़ी टाऊनशिप सहारा सिटी होम्स में नर के बाद अब मादा तेंदुआ घुस गई है जिससे रहवासियों में दहशत है। कल रात 12.30 बजे सुपरवाइजर रंजीतसिंह गेहलोद गश्त कर रहे थे तब वो दो ब...

Khulasa First

संवाददाता

19 दिसंबर 2025, 1:56 pm
38,512 views
शेयर करें:
पहले नर और अब मादा, रात 12.30 बजे दिखी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर
बायपास की बड़ी टाऊनशिप सहारा सिटी होम्स में नर के बाद अब मादा तेंदुआ घुस गई है जिससे रहवासियों में दहशत है। कल रात 12.30 बजे सुपरवाइजर रंजीतसिंह गेहलोद गश्त कर रहे थे तब वो दो बिल्डिंगों के बीच से भागती दिखी।

उसके पीछे वन विभाग के कर्मचारी दौड़े लेकिन वो गायब हो गई। उसे पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए हैं। खुलासा फर्स्ट द्वारा बायपास की कॉलोनियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार खुलासा कर रहा है।

गत 12 दिसम्बर को इस कॉलोनी में नर तेंदुआ घुस गया था जो चार दिन बाद 17 दिसंबर को वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में पकड़ा गया था। इसके बाद वन विभाग और रहवासियों ने राहत की सांस ली ही थी कि कल 18 दिसंबर को अलसुबह मादा तेंदुआ ने कॉलोनी में घुसकर हलचल मचा दी।

सुबह पता चलने पर रहवासियों में एक बार खौफ छा गया। वन विभाग के अमले ने दोपहर में ही पिंजरा लगा दिया, लेकिन वो नहीं फंसी। दिनभर रहवासियों का दहशत में गुजरा। लोग सुबह कामकाज के लिए निकले लेकिन बहुत डर-डरकर चले। शाम को भी सूर्य ढलने के पूर्व ही सब अपने अपने घरों में कैद हो गए।

पूरी टाऊनशिप शाम को ही सुनसान हो गई, लेकिन मादा तेंदुआ बाहर नहीं आई। सिक्योरिटी इंचार्ज रामदास चौधरी ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे जब सुपरवाइजर रंजीतसिंह गेहलोद गश्त पर थे तभी उन्हें मकान नंबर सी-19 और बी-3 के बीच वो चहलकदमी दिखी।

उन्होंने तुरंत वन विभाग के दस्ते को बुलाया और उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक वो दौड़कर जाकर कहीं छिप गई। फिर सर्च ऑपरेशन चला, लेकिन वो कहीं नहीं मिली। आज सुबह भी वन अमले ने हर संभावित जगह पर उसे तलाशा लेकिन वो कहीं नहीं मिली।

हालांकि उसकी तलाश में आज सुबह एक और पिंजरा लगा दिया गया है। अब मादा तेंदुए का दो पिंजरे इंतजार कर रहे हैं। पिजरे में खाना भी रखा गया है, लेकिन आज दोपहर तक उसकी कोई मूवमेंट नजर नहीं आई।

झाड़ियां भी बनी हुई हैं मुसीबत
सेटेलाइट कॉलोनी सहारा सिटी होम्स में बड़ी संख्या में झाड़ियां हैं। ये काफी ऊंची हो गई हैं जिसके आरपार देखना भी मुश्किल है। ऐसी स्थिति में यदि वो झाड़ियों में दुबक गई हो तो उसे खोजना थोड़ा मुश्किल ही रहेगा। इधर, वन मंडल ने 103 वन बीटों में गहन जमीनी सर्वे शुरू कर दिया है।

इस दौरान बाघों, तेंदुओं और अन्य शेर प्रजातियों के जानवरों का सर्वे किया जाएगा। 21 बीटों में बाघ और 74 बीटों में तेंदुओं की मौजूदगी मिली है। इससे वन मंडल में तेंदुओं की शहरी गतिविधियां जारी हैं। सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र चोरल है। यहां सभी 33 बीटों में तेंदुओं की मौजूदगी दर्ज की गई। तेंदुआ यहीं से निकलकर शहरी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं।

खुलासा फर्स्ट ने किया था आगाह
बायपास की कॉलोनियों को कॉलोनाइजरों-बिल्डरों-डेवलपरों ने सुरक्षा के चाहे जितने दावे किए हों लेकिन हकीकत ये है कि ये पूरी की पूरी कॉलोनियां असुरक्षित है। यहां आए दिन चोरी, लूटमारी आदि की घटनाएं होती हैं। कई बार इन कॉलोनियों में डकैती की घटना हो चुकी है।

खुलासा फर्स्ट ने आगाह किया था कि बायपास की कॉलोनियां सुरक्षित नहीं है और यहां जान-माल की सुरक्षा खतरे में है। अब जंगली खूंखार जानवरों का प्रवेश भी इन कॉलोनियों में होने लगा है। सहारा सिटी होम्स में 6 दिनों में दूसरी बार तेंदुए की आवाजाही ने रहवासियों को दहशत से भर दिया है और ये भी खबर है कि कई लोग बायपास की कॉलोनियों के अपने मकान छोड़कर अन्यत्र जा रहे हैं।

वन विभाग के रेस्क्यू टीम के प्रभारी योहन कटारा ने बताया कि चोरल, रालामंडल समेत अन्य इलाकों में तेंदुओं की संख्या बढ़ गई है जो कभी-कभार शहरी इलाके में आ जाते हैं। हमने पिंजरा लगाया है। कोशिश है कि जल्दी ही मादा तेंदुआ भी पकड़ी जाए।

टैग:

संबंधित समाचार

अपेंडिक्स ऑपरेशन के दौरान 9 वर्षीय मासूम की मौत
Top News

अपेंडिक्स ऑपरेशन के दौरान 9 वर्षीय मासूम की मौत:अस्पताल में हंगामा; परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप, इकलौते बेटे को खोने से परिवार सदमे में

about 4 hours ago
भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र
Top News

भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र:32 नाम निर्देशन पत्र हुए जमा

about 7 hours ago
खीरे की खेती से 24 गुना कमाया मुनाफा
Top News

खीरे की खेती से 24 गुना कमाया मुनाफा:इस योजना से मजबूत हो रही किसानों की आर्थिक स्थिति

about 7 hours ago
मुख्यमंत्री ने पीतांबरा शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना
Top News

मुख्यमंत्री ने पीतांबरा शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना:डॉ. यादव ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना

about 8 hours ago
कपड़ा व्यापारी पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला
Top News

कपड़ा व्यापारी पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला:तीन सेकंड में चाकू से किए दो वार; पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

about 9 hours ago
पहले गला दबाया,फिर पेंचकस से किए वार
Top News

पहले गला दबाया,फिर पेंचकस से किए वार:प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार

about 10 hours ago
केस रफा-दफा करने के लिए 1500 रुपये की मांगी रिश्वत
Top News

केस रफा-दफा करने के लिए 1500 रुपये की मांगी रिश्वत:कोटवार को लोकायुक्‍त टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

about 10 hours ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर; इतने की मौत, तीन की हालत गंभीर

about 11 hours ago
खतरा बढ़ा
Top News

खतरा बढ़ा:एक महीने में इतने बच्चों की मौत, इतने में संक्रमण की पुष्टि; वैक्सीन उपलब्ध नहीं

about 11 hours ago
महिलाओं से ठगी
Top News

महिलाओं से ठगी:डिजाइन कॉपी कराने का झांसा देकर फरार; लाखों के आभूषण ले जाने का दावा

about 11 hours ago
बद्रीनाथ धाम दान चोरी मामला
Top News

बद्रीनाथ धाम दान चोरी मामला:SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; एक नहीं कई बार हुई कथित हेराफेरी

about 11 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर पलटवार
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर पलटवार:बोले-राजनीति में व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और ऐसी भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं

about 11 hours ago
पहली तेज बारिश में ही बह गया 2 करोड़ की लागत से बना स्टॉपडेम
Top News

पहली तेज बारिश में ही बह गया 2 करोड़ की लागत से बना स्टॉपडेम:सांवेर विधानसभा में शिप्रा नदी पर बने डेम की गुणवत्ता पर प्रश्न चिह्न

about 12 hours ago
अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Top News

अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:लोकायुक्त की कार्रवाई; अभिमत बदलने के बदले रुपए मांगने का आरोप

about 12 hours ago
मैं लगातार तीसरे साल पौधारोपण अभियान में शामिल हो रहा हूं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

मैं लगातार तीसरे साल पौधारोपण अभियान में शामिल हो रहा हूं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:बीएसएफ की बुढ़ानिया पहाड़ी पर 51 हजार पौधे लगाकर हुआ 21 लाख पौधारोपण के संकल्प का शुभारंभ

about 12 hours ago
प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग:28 टैंकर व फायर ब्रिगेड की पांच दमकलें जुटीं

about 12 hours ago
अहम मामला
Top News

अहम मामला:जस्टिस ने खुद को सुनवाई से किया अलग; अब नई स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई

about 12 hours ago
नहीं रुक रही सरकारी राशन की कालाबाजारी, फिर पकड़ी गई
Top News

नहीं रुक रही सरकारी राशन की कालाबाजारी, फिर पकड़ी गई

about 12 hours ago
6 साल पुरानी ड्रग्स की फाइल फिर खुली
Top News

6 साल पुरानी ड्रग्स की फाइल फिर खुली:नाना पटवारी की बढ़ेगी मुश्किलें

about 12 hours ago
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है नरोत्तम मिश्रा का नाम
Top News

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है नरोत्तम मिश्रा का नाम

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!