फायर सेफ्टी और रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग की करेंगे जांच: बहुमंजिला भवनों पर निगम का विशेष अभियान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के जी+3 और उससे अधिक ऊंचाई वाले सभी शासकीय एवं अशासकीय बहुमंजिला भवनों में अग्नि सुरक्षा और रेन वाटर हाॅर्वेस्टिंग व्यवस्थाओं की जांच के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है।
आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर वार्ड 1 से 85 तक के उपयंत्री अपने क्षेत्रों में भवनों को चिह्नित कर स्थल निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी सिस्टम की उपलब्धता और कार्यक्षमता की जांच की जाएगी।
सुरक्षा प्रावधानों का परीक्षण होगा- अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म सिस्टम, हाईड्रेंट व्यवस्था, आपातकालीन निकास मार्ग और अन्य सुरक्षा प्रावधानों का परीक्षण होगा।
अधिकारियों द्वारा यह भी देखा जाएगा कि सुरक्षा उपकरण चालू स्थिति में हैं या नहीं तथा उनका नियमित रखरखाव किया जा रहा है या नहीं।
इसके साथ ही भवनों में रेन वाटर हाॅर्वेस्टिंग सिस्टम की जांच की जाएगी। यह सत्यापित किया जाएगा कि वर्षा जल संचयन व्यवस्था स्थापित है या नहीं और वह प्रभावी रूप से काम कर रही है या नहीं। भूजल संरक्षण और जल संवर्धन को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है।
भवनवार विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश - आयुक्त सिंघल ने सभी उपयंत्रियों को निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार निरीक्षण कर भवनवार विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान जिन भवनों में फायर सेफ्टी या रेन वाटर हार्वेस्टिंग की आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं मिलेंगी अथवा उनका रखरखाव संतोषजनक नहीं होगा, उन्हें सुधार कार्य करने के लिए निर्देश जारी किए जाएंगे।
निरीक्षण के बाद प्रतिवेदन संबंधित जोन के भवन अधिकारियों को सौंपे जाएंगे। भवन अधिकारी रिपोर्ट का परीक्षण कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेंगे और नियमों का पालन सुनिश्चित कराएंगे।
मुहिम को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित करें
नगर निगम के अनुसार इंदौर नगर पालिक निगम वर्षा जल संचयन उपविधियां-2022 के तहत वर्षा जल संचयन संबंधी प्रावधान लागू हैं। वहीं, मध्य प्रदेश भूमि विकास नियम 2012 के नियम 86 और 87 तथा राष्ट्रीय भवन संहिता (एनबीसी) पार्ट-4 के तहत पात्र भवनों में फायर सेफ्टी सिस्टम की स्थापना, संचालन और नियमित संधारण अनिवार्य है।
नगर निगम ने अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं। शहर के सभी पात्र बहुमंजिला भवनों में अग्नि सुरक्षा और वर्षा जल संचयन व्यवस्थाओं का सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
संबंधित समाचार

रेलवे के साफ-सफाई के दावों की खुली पोल:एसी कोच में चूहे-काकरोच; गंदी चादरें और आरक्षित सीटों पर कब्जे की शिकायत

जहरीली शराब से मौतों पर सवाल:प्रशासन ने 24 की पुष्टि की; कांग्रेस का दावा- मृतकों की संख्या ज्यादा, 14 आरोपी गिरफ्तार

गाय चोरी के शक में युवक से मारपीट:इलाज के दौरान मौत; परिवार ने जाट गैंग पर लगाया आरोप

बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल:रोड पर लगे पेवर्स धंसे; कहीं 3 फीट तक बैठी सड़क, बढ़ा हादसे का खतरा

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!