कोचिंग सेंटरों पर फायर विभाग की सख्ती: 40 संस्थानों को नोटिस; इस बड़े संस्थान को सील करने की कार्रवाई शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
छात्रों की सुरक्षा को लेकर फायर विभाग ने राजधानी के कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल के दिनों में देश के विभिन्न शहरों में सामने आई दुर्घटनाओं के बाद भोपाल में बड़े पैमाने पर निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें कई कोचिंग सेंटर सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे।
40 कोचिंग संस्थानों में कमियां पाई गई
फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के नेतृत्व में की गई जांच के दौरान करीब 40 कोचिंग संस्थानों में गंभीर कमियां पाई गई। इसके बाद विभाग ने इन संस्थानों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आवश्यक दस्तावेजों की कमी भी सामने आई
निरीक्षण में कई कोचिंग सेंटरों में पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं मिला, जबकि कई जगह आपातकालीन निकासी (इमरजेंसी एग्जिट) की व्यवस्था अधूरी या मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इसके अलावा आवश्यक दस्तावेजों की कमी भी सामने आई।
फिजिक्स वाला को सील करने की कार्रवाई शुरू
अधिकारियों ने बताया कि कुछ संस्थानों के बाहर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी वेंटिलेशन में बाधा बन रहे हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में खतरा बढ़ सकता है। फायर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘फिजिक्स वाला’ कोचिंग संस्थान को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
विभाग का कहना है कि यहां फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन के साथ जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं थे। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि अन्य संस्थानों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जा सकती है।
सुरक्षा प्रावधान भी जरूरी
जांच में यह भी पाया गया कि कई कोचिंग सेंटरों में फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित हैं और कार्यरत भी हैं, लेकिन केवल उपकरण होने भर से सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती। विभाग के अनुसार सुरक्षित निकासी मार्ग, पर्याप्त वेंटिलेशन और अन्य सुरक्षा प्रावधान भी उतने ही जरूरी हैं।
रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी
फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!