देव गुराड़िया क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में आग: इलाके में हड़कंप; अभी देवास हादसे से उबर भी नहीं पाए लोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवास के टोंककला में हाल ही में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री हादसे की दहशत अभी लोगों के जेहन से उतरी भी नहीं थी कि इंदौर के देव गुराड़िया क्षेत्र में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया।
घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि देर शाम तक प्रशासन की ओर से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत साफ दिखाई दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री क्षेत्र से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और हालात को देखते हुए आसपास के इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई।
दरअसल, कुछ दिन पहले ही देवास जिले के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट और आग की घटना हुई थी, जिसमें कई मजदूरों की मौत हो गई थी जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए थे।
धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकान तक हिल गए थे। हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा की थी और मामले में प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई भी हुई थी।
देवास हादसे के बाद पूरे प्रदेश में अवैध पटाखा फैक्ट्रियों और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हुए थे। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन ने कई स्थानों पर कार्रवाई शुरू की थी। इसके बावजूद इंदौर में देव गुराड़िया क्षेत्र से आग की खबर सामने आने के बाद एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों के आसपास संचालित ऐसी फैक्ट्रियां हमेशा बड़े खतरे का कारण बनी रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पटाखा और विस्फोटक सामग्री से जुड़े कारोबार की सख्ती से जांच की जाए और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि भविष्य में देवास जैसे बड़े हादसों की पुनरावृत्ति न हो।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!