चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग: धुआं भरते ही मची भगदड़; 72 यात्रियों को सुरक्षित निकाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इटारसी।
नैनपुर से इंदौर के बीच चलने वाली पेंचवैली एक्सप्रेस के B2 एसी कोच में बुधवार तड़के अचानक आग और धुआं निकलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय कोच में करीब 72 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
हरी नींद में थे यात्री
अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे। घटना इटारसी से पहले पॉलापत्थर स्टेशन के पास की बताई जा रही है। गाड़ी संख्या 19344 पेंचवैली एक्सप्रेस भोपाल की ओर बढ़ रही थी।
धुआं फैलते ही ट्रेन को रोका गया और यात्रियों को तत्काल कोच से बाहर निकाला गया। राहत की बात है कि घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
AC पैनल से निकला धुआं, चिंगारियां भी दिखीं
यात्रियों के मुताबिक, तड़के करीब 4 बजे B2 कोच के एसी पैनल से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ। कुछ ही देर में चिंगारियां दिखाई देने लगीं और कोच में धुआं फैल गया।
सांस लेने में परेशानी होने लगी
धुएं के कारण सो रहे यात्रियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसी दौरान फायर अलार्म बजने लगे और कोच की लाइट भी बार-बार बंद-चालू होने लगी। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई।
हड़बड़ी में सामान छोड़कर बाहर निकले यात्री
स्थिति बिगड़ती देख ट्रेन को रोका गया। यात्री जल्दबाजी में कोच से बाहर निकलने लगे। कई लोग अपना सामान भी अंदर ही छोड़ गए।
फायर अलार्म बजने लगा
B2 कोच में सफर कर रहे हरिओम वर्मा के मुताबिक, वह सीट नंबर 39 पर थे। पॉलापत्थर स्टेशन पहुंचने से पहले अचानक धुआं दिखाई दिया और कुछ ही देर में फायर अलार्म बजने लगा।
उनका कहना है कि प्रभावित कोच का एक दरवाजा बंद हो गया था। रेलवे कर्मचारियों ने दूसरे दरवाजे से यात्रियों को बाहर निकाला।
करीब एक घंटे जंगल में खड़ी रही ट्रेन
घटना के बाद ट्रेन को करीब एक घंटे तक रोककर रखा गया। सूचना मिलने पर रेलवे के करीब 35 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित कोच की जांच की।
सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई और इसे सुरक्षित रूप से इटारसी तक पहुंचाया गया।
B2 के यात्रियों को दूसरे कोच में किया शिफ्ट
आग और धुएं से प्रभावित B2 कोच के सभी यात्रियों को ट्रेन के दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। यात्रियों को उपलब्ध सीटों और स्थान के अनुसार समायोजित कर आगे की यात्रा कराई जा रही है।
AC की जगह स्लीपर मिला तो वापस होगा किराए का अंतर
रेलवे के अनुसार, जिन यात्रियों को थर्ड एसी के बजाय स्लीपर या किसी दूसरी श्रेणी में यात्रा करनी पड़ रही है, उन्हें किराए का अंतर वापस किया जाएगा।
इसके लिए संबंधित यात्रियों को टीटीई की ओर से प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। यात्रा पूरी होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत यात्री रिफंड के लिए आवेदन कर सकेंगे।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!