दो मंजिला घर में लगी आग: 8 की मौत; 4 घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता
इलेक्ट्रिक कार बनी काल
ब्रजेश्वरी एक्सटेंशन में दिल दहलाने वाला हादसा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तड़के 3.30 बजे… शहर गहरी नींद में था, तभी बंगाली चौराहा स्थित ब्रजेश्वरी एक्सटेंशन में घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार से उठी छोटी-सी चिंगारी भयावह लपटों में बदल गई, जिसने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। दो मंजिला मकान में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते पूरा परिवार उसकी चपेट में आ गया।
हादसा इतना भयावह था कि जिन लोगों ने सुबह यह मंजर देखा, वे सिहर उठे और जुबान पर एक ही बात थी- कुछ ही मिनटों में हंसता-खेलता परिवार आग की चपेट में आ गया। घर के मुखिया और उनकी बहू समेत रिश्तेदारों की मौत हो गई। इस भयावह हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं गंभीर झुलसे 4 लोग जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मनोज पुंगलिया परिवार के साथ रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी सुनीता, बड़े बेटे सौरभ, सौरभ की पत्नी सिमरन, दूसरे बेटे सोमिल, सोमिल की पत्नी सखी और छोटे बेटे हर्षित शामिल थे। कुछ रिश्तेदार भी इलाज के सिलसिले में बाहर से आए हुए थे और उसी घर में ठहरे हुए थे।
हादसे में चार लोग जीवित बचे हैं, जिनमें सौरभ (32), पिता मनोज, सुनीता (58), पत्नी मनोज, सोमिल और हर्षित घायल हैं। इनका उपचार जारी है। वहीं इस भीषण आग में 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मनोज पुंगलिया 60 वर्ष, सिमरन 30 वर्ष, पत्नी सौरभ, रिश्तेदार विजय सेठिया, सुमन पत्नी विजय सेठिया, राशि (15 वर्ष), पिता टीनू, छोटू सेठिया उर्फ टीनू तथा मासूम तनय शामिल हैं।
मंत्री और महापौर सहित कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे
बंगाली चौराहे के पास ब्रजेश्वरी एक्सटेंशन में हुए दर्दनाक हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत होने से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कलेक्टर शिवम वर्मा मौके पर पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार मनोज पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार ने आग पकड़ ली। यह आग तेजी से घर की ओर फैली और वहां रखे 15 गैस सिलेंडरों तक पहुंच गई।
आग लगते ही घर में रखे सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया। देखते ही देखते 4 गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
बताया जाता है कि पुंगलिया परिवार में एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसके लिए कई रिश्तेदार भी घर पर रुके हुए थे। हादसे में अब तक 8 लोगों की जलकर मौत होने का दावा किया जा रहा है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!