AAP विधायक की शिकायत पर मोहाली में FIR दर्ज: फोन कॉल और वॉट्सऐप मैसेज के जरिए दी गई धमकी; बेटी को भी जान से मारने की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मोहाली।
पंजाब के मोहाली से एक बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति ने फोन कॉल और वॉट्सऐप मैसेज के जरिए केजरीवाल से 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।
इतना ही नहीं, आरोपी ने रकम नहीं देने पर अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में दिल्ली के तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर मोहाली के साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
6 नवंबर को आया था धमकी भरा फोन और मैसेज
AAP विधायक जरनैल सिंह के मुताबिक, 6 नवंबर 2026 को शाम करीब 6 बजे उनके निजी मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया। इसके साथ ही उसी नंबर से वॉट्सऐप पर भी धमकी भरा संदेश भेजा गया। शिकायत में बताया गया है कि संबंधित वॉट्सऐप प्रोफाइल पर आरोपी का नाम "~ $H" प्रदर्शित हो रहा था। मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया और विधायक के माध्यम से अरविंद केजरीवाल तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की।
आरोपी ने संदेश में लिखा कि वह लॉरेंस गैंग से है और अरविंद केजरीवाल को 7 करोड़ रुपये देने के लिए कह दिया जाए। रकम नहीं देने की स्थिति में उसने अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी। इस धमकी के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक जरनैल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी और पूरे घटनाक्रम की जानकारी उपलब्ध कराई।
मोहाली में दर्ज हुई FIR, गंभीर धाराओं में कार्रवाई
मामले में मोहाली के साइबर क्राइम थाने में 7 नवंबर 2026 को रात 9 बजकर 16 मिनट पर FIR दर्ज की गई। पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 308(4), 351(2), 351(3), 351(4) और 111(2) के साथ आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मामला दर्ज किया है।
इन धाराओं में फिरौती के लिए मौत या गंभीर चोट का भय दिखाने, आपराधिक धमकी, संगठित अपराध और सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से धोखाधड़ी जैसे आरोपों से संबंधित प्रावधान शामिल हैं। मामले की तकनीकी जांच इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई है। पुलिस अब धमकी देने वाले मोबाइल नंबर, वॉट्सऐप अकाउंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान और उसके लॉरेंस गैंग से वास्तविक संबंध की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
लॉरेंस बिश्नोई को लेकर पहले भी सवाल उठाते रहे हैं केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल इससे पहले भी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके कथित आपराधिक नेटवर्क को लेकर केंद्र सरकार तथा भाजपा पर सवाल उठाते रहे हैं। दिल्ली में व्यापारियों से रंगदारी मांगने, गोलीबारी और गैंगस्टरों के बढ़ते प्रभाव को लेकर उन्होंने कई बार कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया।
उनका आरोप रहा है कि जेल में बंद होने के बावजूद लॉरेंस का नेटवर्क अलग-अलग राज्यों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। केजरीवाल ने इस मामले में केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय से भी जवाब मांगा था।
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद गैंगस्टरों पर उठाए थे सवाल
15 जून 2022 को दिल्ली के शहीद भगत सिंह इंटरस्टेट बस टर्मिनल पर लग्जरी बसों को रवाना करने के कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा उठाया था। कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे।
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम चर्चा में आया था। उस समय केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में गैंगस्टरों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा। उन्होंने कहा था कि पंजाब में उनकी सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विधानसभा में पूछा था- लॉरेंस को किसका संरक्षण मिल रहा है?
29 नवंबर 2024 को दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान केजरीवाल ने राजधानी में बढ़ते अपराध, व्यापारियों से फिरौती और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। इस दौरान उन्होंने सीधे लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेते हुए सवाल किया था कि साबरमती जेल में बंद होने के बावजूद उसका गैंग दिल्ली में रंगदारी का नेटवर्क कैसे चला रहा है।
केजरीवाल ने सवाल उठाया था कि आखिर लॉरेंस बिश्नोई कौन है और क्या उसे भाजपा का संरक्षण प्राप्त है? उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी निशाने पर लेते हुए दिल्ली में अपराध की घटनाओं पर जवाब मांगा था। उनका कहना था कि जेल में बंद गैंगस्टर का नेटवर्क किस तरह सक्रिय है, इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
दिसंबर 2024 में राजनीतिक संरक्षण का लगाया था आरोप
24 दिसंबर 2024 को एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान भी केजरीवाल ने लॉरेंस बिश्नोई और उसके कथित नेटवर्क को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि लॉरेंस के सिर पर किसका हाथ है और क्या ऊपर से राजनीतिक इशारा मिलने के बाद सुपारी देकर पंजाब और दिल्ली में हत्याएं करवाई जा रही हैं। उन्होंने दावा किया था कि साबरमती जेल में बंद होने के बावजूद लॉरेंस अपने गैंग के जरिए आपराधिक गतिविधियां संचालित कर रहा है। हालांकि, ये केजरीवाल के राजनीतिक आरोप थे।
सैफ अली खान पर हमले के बाद फिर उठाया था सुरक्षा का मुद्दा
16 जनवरी 2025 को अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई में हुए चाकू से हमले के बाद केजरीवाल ने एक बार फिर देश में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने सलमान खान पर हुए हमले और बाबा सिद्दीकी की हत्या का भी उल्लेख किया था।
केजरीवाल ने सवाल किया था कि जब बड़े और चर्चित लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। इस दौरान उन्होंने साबरमती जेल में बंद लॉरेंस और उसके कथित नेटवर्क का मुद्दा भी उठाया था।
जालंधर में लॉरेंस को लेकर की थी तीखी टिप्पणी
13 जून 2026 को पंजाब के जालंधर स्थित राजेश्वरी सत्य ऑडिटोरियम, एपीजे स्कूल में आयोजित सरकार-व्यापार मिलनी कार्यक्रम में भी अरविंद केजरीवाल ने लॉरेंस बिश्नोई को लेकर तीखी राजनीतिक टिप्पणी की थी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि लॉरेंस को केंद्र सरकार का संरक्षण प्राप्त है और वह साबरमती जेल में रहते हुए भी अपना नेटवर्क चला रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि पंजाब सरकार ने सात गैंगस्टरों को सात अलग-अलग देशों से डिपोर्ट करवाकर भारत लाने में सफलता हासिल की है।
केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेशों के कारण पंजाब पुलिस लॉरेंस को साबरमती जेल से सीधे पंजाब नहीं ला सकती और पूछताछ के लिए पुलिस को गुजरात जाना पड़ता है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि लॉरेंस का नेटवर्क देश के साथ-साथ विदेशों में भी सक्रिय है।
अब धमकी के मामले में पुलिस जांच पर नजर
अरविंद केजरीवाल को 7 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी और जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और सुरक्षा से जुड़े सवाल भी उठने लगे हैं।
हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह है कि धमकी देने वाला व्यक्ति कौन है और क्या उसका वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। मोबाइल नंबर, वॉट्सऐप प्रोफाइल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद ही धमकी के पीछे की वास्तविक साजिश और आरोपी की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप:अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि

मंत्री का गढ़, नशे का अड्डा... बेटे ने पुलिस से मांगी मदद:चुनाव में नशामुक्त विधानसभा का किया था वादा; पर जमीनी कार्रवाई हवा

वृद्धा और बालक को इसलिये पुलिस थाने में बैठाया:शहर कांग्रेस अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

औद्योगिक क्षेत्र के नाले में मिला क्षत-विक्षत शव:इलाके में फैली सनसनी; जानवरों के नोचने की आशंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!