बीजेपी नेत्री के बेटे पर एफआईआर: कोर्ट परिसर में खीचें दुष्कर्म पीड़िता के फोटो; व्हाट्सएप पर किए वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमजी रोड थाना पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की तस्वीरें बिना सहमति के लेने और उन्हें व्हाट्सऐप पर वायरल करने के आरोप में एक बीजेपी नेत्री के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह घटना जिला न्यायालय परिसर की बताई जा रही है, जिससे कानून व्यवस्था और पीड़िता की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
तस्वीरें व्हाट्सऐप पर की शेयर
पीड़िता के अनुसार, वह सोमवार को अपने पिता की जमानत से जुड़े मामले में इंदौर जिला न्यायालय पहुँची थी। इसी दौरान आरोपी अर्जुन जोशी, निवासी बंगाली चौराहा, उसका पीछा करते हुए कोर्ट परिसर तक आ गया।
बिना मर्जी तस्वीरें ली
आरोप है कि उसने पीड़िता की मर्जी के बिना उसकी तस्वीरें लीं, जिन्हें बाद में उसके भाई को भेजा गया और एक व्हाट्सऐप ग्रुप में भी पोस्ट कर दिया गया। इस घटना से पीड़िता को गहरा मानसिक आघात पहुँचा।
शिकायत दर्ज कराई
परेशान होकर उसने अपने वकील के माध्यम से एमजी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले से दर्ज है दुष्कर्म का मामला
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2025 में उसने खजराना थाने में आरोपी अर्जुन जोशी के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने प्रेम संबंध का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
जांच की बात कही थी
वहीं दूसरी ओर, आरोपी ने भी पीड़िता के पिता के खिलाफ गोली चलाने का मामला दर्ज कराया था, जिसमें खुद अर्जुन के घायल होने की बात सामने आई थी। उस समय पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध मानते हुए जांच की बात कही थी।
दबाव के आरोप
आरोपी अर्जुन जोशी के बारे में बताया जा रहा है कि वह मॉडलिंग और एक्टिंग से जुड़ा हुआ है। उसकी माँ बीजेपी से खजराना क्षेत्र में पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
इस मामले को लेकर राजनीतिक दबाव के आरोप भी सामने आ रहे हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है।
पुलिस जांच जारी
फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!