गैंगस्टर के गर्भगृह में अनाधिकृत प्रवेश मामले में एफआईआर के निर्देश: कलेक्टर ने गंभीर घटना पर लिया संज्ञान; मंदिर के सुरक्षा गार्ड को भी सेवा से किया बर्खास्त
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश को लेकर बने नियम एक बार फिर टूटते नजर आए हैं। इस बार गैंगस्टर सतीश भाऊ का गर्भगृह में प्रवेश सामने आया है।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मंदिर की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है।
कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान
खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में अनाधिकृत प्रवेश की इस घटना को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी और मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवम वर्मा ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान में लिया।
CCTV फुटेज में आया सामने
सीसीटीवी फुटेज की जांच में पाया गया कि स्थानीय निवासी आकाश रावत ने गर्भगृह के चैनल गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड से बातचीत की। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद गार्ड ने गेट खोला और गैंगस्टर सतीश भाऊ गर्भगृह में प्रवेश कर गया।
सुरक्षा एजेंसी बालाजी सिक्युरिटी सर्विस की ओर से नियुक्त गार्ड ज्योति वरूण ने लिखित प्रतिवेदन में बताया कि आकाश रावत ने दबाव बनाकर दो व्यक्तियों को अनाधिकृत रूप से गर्भगृह में प्रवेश कराया।
पहले बाहर दर्शन, फिर गर्भगृह के भीतर
वायरल वीडियो में गैंगस्टर सतीश भाऊ पहले गर्भगृह के बाहर भगवान गणेश के दर्शन-पूजन करते दिखाई देते हैं। इसके बाद वे गर्भगृह के अंदर जाकर आयोजन का निमंत्रण पत्र भगवान के चरणों में रखते नजर आते हैं। इस दौरान उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद थे।
सुरक्षा गार्ड बर्खास्त, एजेंसी पर जुर्माना
प्रथम दृष्टया मंदिर की गरिमा और प्रबंध समिति के निर्देशों के पालन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
वहीं पूजा-पाठ में शामिल भट्ट परिवार की दोनों शाखाओं के पुजारियों को भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़ी चेतावनी दी गई है। सुरक्षा एजेंसी बालाजी सिक्युरिटी सर्विस पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसे आगामी देयक से समायोजित किया जाएगा।
FIR की तैयारी
आकाश रावत के विरुद्ध बिना अनुमति गर्भगृह में प्रवेश दिलाने और ड्यूटी पर तैनात गार्ड पर दबाव बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
प्रबंध समिति का स्पष्ट निर्णय
मंदिर प्रबंध समिति और पुजारियों ने सर्वसम्मति से स्पष्ट किया है कि गर्भगृह में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल विशेष परिस्थितियों में अध्यक्ष और प्रशासक की पूर्व अनुमति से ही प्रवेश संभव होगा।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा
आस्था के केंद्रों की मर्यादा और नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी और इंदौर की धार्मिक गरिमा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
खुलासा फर्स्ट ने किया था खुलासा
खुलासा फर्स्ट ने गैंगस्टर सतीश भाऊ के इस घोर आपत्तिजनक कृत्य का प्रमुखता से खुलासा किया था।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!