कारोबारी परिवार की बहू पर दर्ज हुई तीसरी FIR: ससुर ने की शिकायत; आरोप- सास को सीढ़ियों से धक्का दिया
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के शांति निकेतन इलाके में रहने वाले सिंघानिया परिवार के पारिवारिक विवाद से जुडी एक और अपडेट सामने आई है। इस मामले में, 70 वर्षीय बुजुर्ग ससुर विनोद सिंघानिया ने अपनी बहू रुचि शर्मा के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना की गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कराई है।
तीसरी बार दर्ज हुई FIR
बता दें कि, बहू रुचि शर्मा के खिलाफ यह तीसरी शिकायत है। इससे पहले सास कनकलता दो बार रिपोर्ट दर्ज करा चुकी हैं।
सास को सीढ़ियों से फेंका
आरोप है कि विवाद के दौरान रुचि ने अपनी सास को धक्का दिया, जिससे उन्हें सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। वे वर्तमान में बॉम्बे अस्पताल में भर्ती हैं।
पति को दांतों से काटा
इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आए पति नितेश पर भी हमला किया गया और रुचि ने उनके हाथ पर दांतों से काट लिया।
सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो
इस हाई-प्रोफाइल ड्रामे में एक नया मोड़ तब आया जब रविवार को बहू रुचि शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ससुराल वाले बाउंसरों की मदद से उन्हें घर से बेदखल करना चाहते हैं।
एक कमरे में जबरन रह रही हैं
वहीं, ससुर विनोद सिंघानिया का कहना है कि रुचि बंगले के एक कमरे में जबरन रह रही हैं और घर का सामान टिफिन में भरकर बाहर भेजती हैं। जब सास ने इस पर आपत्ति जताई, तो मामला हिंसक हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, रुचि की बहन मिया शर्मा पर भी परिवार को धमकाने के आरोप लगे हैं। लसुड़िया थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी है। जहाँ एक तरफ ससुर की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ है, वहीं दूसरी तरफ रुचि शर्मा ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए पुलिस को आवेदन दिया है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!