एमवाय हॉस्पिटल में मारपीट: पुलिस की मौजूदगी में लड़ते रहे लोग; वीडियो हुआ वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में कुछ लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई।
घटना का वीडियो वायरल
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कहासुनी के बाद कुछ लोग एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट पर उतर आते हैं।
पुलिस की मौजूदगी में भी हुई हाथापाई
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक माहौल तनावपूर्ण हो चुका था। वीडियो सामने आते ही संयोगितागंज थाना पुलिस हरकत में आई। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि पुलिस की मौजूदगी में भी हाथापाई हो रही है।
अब तक नहीं हुई कोई शिकायत
हालांकि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से किया संपर्क
पुलिस अस्पताल प्रबंधन से संपर्क कर घटना की जानकारी जुटा रही है। उस समय ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि विवाद की असली वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान स्पष्ट हो सके।
अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में मारपीट की पुष्टि होती है, तो उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा
वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!