तेज आंधी बनी काल: रेलवे कार्यालय के बाहर गिरा पेड़; महिला कर्मचारी की दबने से मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
तेज आंधी-तूफान ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रेलवे परिसर में स्थित एक विशाल आम का पेड़ अचानक धराशायी हो गया, जिसकी चपेट में आने से रेलवे की महिला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
इलाज के दौरान मौत
अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 58 वर्षीय कमला बाई के रूप में हुई है, जो रेलवे के एसएसई वर्क्स जोन-1 कार्यालय में सहायक कर्मचारी के पद पर कार्यरत थीं।
कार्यालय परिसर में हुई घटना
घटना प्लेटफॉर्म नंबर-6 के पास स्थित कार्यालय परिसर में हुई, जहां वे ड्यूटी के दौरान मौजूद थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान शुरू हो गया।
विशाल आम का पेड़ गिर पड़ा
इसी दौरान कार्यालय के बाहर खड़ी कमला बाई पर एक विशाल आम का पेड़ गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि तेज हवा के चलते एक के बाद एक दो पेड़ धराशायी हुए, जिनमें से एक पेड़ की चपेट में महिला आ गईं।
तत्काल राहत कार्य शुरू किया
घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद महिला को पेड़ के नीचे से बाहर निकाला गया और रेलवे के केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। सिर और पैरों में गंभीर चोटें होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल रेफर कर दिया।
कर्मचारियों और अधिकारियों में शोक की लहर
हालांकि चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और शनिवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों में शोक की लहर फैल गई।
तूफान काफी तेज था
प्रत्यक्षदर्शी राकेश कुमार ने बताया कि तूफान काफी तेज था और महिला पेड़ के पास खड़ी थीं। अचानक तेज हवा के दबाव से पेड़ उखड़कर गिर गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!