तीन अलग-अलग इलाकों में छात्राओं से छेड़छाड़: दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; पीछा करते हुए हॉस्टल तक पहुंचा आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छेड़छाड़ के तीन मामले सामने आए हैं, जिनमें पीड़ित छात्राओं ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है।
दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव
आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक निजी कॉलेज की सेकंड ईयर छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने सुजल खटीक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक, वह पिछले एक साल से आरोपी को जानती थी और दोनों के बीच दोस्ती थी।
इसी दौरान आरोपी उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। छात्रा के मना करने पर उसने उसे जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां देना शुरू कर दिया।
हंगामा करने की धमकी दी
करीब 10 दिन पहले आरोपी ने छात्रा को मूसाखेड़ी स्थित एक कैफे पर बुलाया और नहीं आने पर घर पहुंचकर हंगामा करने की धमकी दी। डरी हुई छात्रा जब वहां पहुंची तो आरोपी ने शादी को लेकर विवाद करते हुए उसके साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद दो युवकों ने बीच-बचाव किया।
बाद में आरोपी के परिजनों ने माफी भी मांगी, लेकिन आरोपी का व्यवहार नहीं बदला और वह लगातार धमकियां देता रहा। परेशान होकर छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
घर में घुसकर की अश्लील हरकत
रावजी बाजार थाना क्षेत्र के आलापुरा इलाके में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा ने अक्षय उर्फ भैयू जोशी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। छात्रा ने बताया कि वह अपने नाना के घर रहती है। घटना के समय वह घर पर कपड़े धो रही थी, तभी आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत की।
आरोपी ने उसे शादी के लिए धमकाते हुए कहा कि अगर उसने किसी और के बारे में सोचा तो वह उसकी मां और दोनों बहनों को जान से मार देगा। डरी हुई छात्रा ने बाद में पूरी घटना अपनी मां और नाना को बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
पीछा करते हुए हॉस्टल तक पहुंचा आरोपी
भंवरकुआ थाना क्षेत्र में भी एक छात्रा ने कुलदीप राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।पीड़िता के अनुसार आरोपी उसके भाई का दोस्त है और वह उसे पहले से जानती है। आरोपी लगातार उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।
बुधवार रात आरोपी छात्रा का पीछा करते हुए हॉस्टल तक पहुंच गया और रास्ते में रोककर उससे बात करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने छात्रा को धमकाया। इसके बाद छात्रा अपनी सहेली के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई
तीनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!