आधी रात खिड़की से कूदीं छात्राएं: पैदल पहुंचीं थाने; छात्रावास की बदहाल व्यवस्था किया खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
जिले के निसरपुर स्थित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 40 छात्राएं छात्रावास की खिड़की से नीचे कूदकर पैदल कुक्षी थाने के लिए निकल पड़ीं।
छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास में रहने की व्यवस्था, भोजन और अन्य सुविधाओं को लेकर लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रात 10 बजे अचानक छात्रावास से निकलीं छात्राएं
निसरपुर स्थित इस छात्रावास में 91 छात्राएं रहती हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे अचानक 40 छात्राएं कमरे की खिड़की से बाहर निकल गईं और अंधेरे में पैदल ही कुक्षी थाने की ओर चल पड़ीं।
रात के समय बड़ी संख्या में छात्राओं को सड़क पर पैदल जाते देख स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए कई ग्रामीण उनके साथ चलने लगे और उन्हें सुरक्षित थाने तक पहुंचाने में मदद की।
क्षमता से ज्यादा छात्राओं को रखने का आरोप
थाने पहुंचकर छात्राओं ने छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि छात्रावास की क्षमता केवल 50 छात्राओं की है, लेकिन यहां करीब 140 छात्राओं को रखा जा रहा है।
छात्राओं ने बताया कि उन्हें तय मेन्यू के अनुसार भोजन और नाश्ता नहीं दिया जाता। शिकायत करने पर भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता।
छात्राओं का यह भी आरोप है कि अधिकारियों के निरीक्षण के समय व्यवस्थाएं बेहतर दिखाने की कोशिश की जाती है, लेकिन बाद में स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।
पैदल जाते समय एक छात्रा की बिगड़ी तबीयत
छात्राएं जब निसरपुर से कुक्षी की ओर पैदल जा रही थीं, तभी खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल कुक्षी के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी शिकायत अधिकारियों के सामने रखने के लिए थाने जाने पर अड़ी रहीं। बाद में पुलिस और प्रशासन ने वाहनों की व्यवस्था कर सभी छात्राओं को सुरक्षित कुक्षी थाने पहुंचाया।
अधिकारियों ने दिया जांच और कार्रवाई का भरोसा
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार प्रवीण पाटीदार, एसडीओपी सुनील गुप्ता, टीआई दीपक चौहान और चौकी प्रभारी भुवानसिंह चौहान ने छात्राओं से बातचीत की।
मौके पर जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति) संगठन के रविराज बघेल भी पहुंचे और छात्राओं की समस्याओं का समर्थन किया।
अधिकारियों ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि एसडीएम के साथ छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जयस ने दी आंदोलन की चेतावनी
आश्वासन के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से छात्राओं को वापस छात्रावास भेज दिया गया। हालांकि मामला अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है।
जयस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि छात्रावास की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि छात्राओं पर किसी तरह का दबाव बनाने की कोशिश की गई तो इसका विरोध किया जाएगा।
संबंधित समाचार

जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा कड़ी:2500 से ज्यादा जवान तैनात; ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर

देखिए वीडियो, दूषित जलकांड:किसने महापौर से पूछा; 66 दिन फाइल लंबित क्यों रही?, आठ महीने बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं

करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब:इस व्यावसायिक ग्रुप के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दाखिल की कंप्लेंट

रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर:प्रसिद्ध प्रतिष्ठान सहित बाधक हिस्से हटाए; इतनी पोकलेन और जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत:एक ने फांसी लगाई; दूसरे की सड़क हादसे में मौत

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!