महिला डॉक्टर का निधन: इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान बिगड़ी थी तबीयत; चार दिन तक चला इलाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में शनिवार को आयोजित यूरोलॉजी की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस USICON-2026 के दौरान तबीयत बिगड़ने से गिर पड़ीं महिला डॉक्टर त्सेरिंग (डोमा) भूटिया का चार दिन के इलाज के बाद निधन हो गया।
बेहोश होकर मंच पर गिर गई थी डॉक्टर
वे शनिवार को प्रेजेंटेशन के दौरान अचानक बेहोश होकर मंच पर गिर गई थीं। मंगलवार तड़के उन्होंने इंदौर के मेंदाता हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।
ब्रेन एन्यूरिज्म की थी समस्या
डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें पहले से ही ब्रेन एन्यूरिज्म की समस्या थी। यह दिमाग की नस का कमजोर हिस्सा होता है, जो फटने पर अचानक तेज ब्लीडिंग का कारण बनता है।
कॉन्फ्रेंस के दौरान यही नस फट गई, जिससे वे तुरंत बेहोश हो गई थीं और बाद में उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया।
मौके पर डॉक्टरों ने दिया CPR
घटना के समय कॉन्फ्रेंस हॉल में मौजूद डॉक्टरों और डेलिगेट्स ने तुरंत सीपीआर देकर प्राथमिक उपचार शुरू किया। इसके बाद उन्हें पहले लाइफ केयर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से शाम को हालत गंभीर होने पर अपोलो हॉस्पिटल रेफर किया गया। जांच में वहां ब्रेन एन्यूरिज्म की पुष्टि हुई।
एयरलिफ्ट करने की थी तैयारी
सोमवार को उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी रही। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई के मेदांता हॉस्पिटल एयरलिफ्ट करने की तैयारी थी, लेकिन परिजनों की इच्छा पर उन्हें इंदौर के मेदांता हॉस्पिटल में ही शिफ्ट किया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद आज तड़के उनका निधन हो गया।
सिक्किम की रहने वाली थी डॉक्टर भूटिया
डॉ. त्सेरिंग (डोमा) भूटिया मूल रूप से सिक्किम की निवासी थीं और चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही थीं। उनका परिवार बौद्ध धर्म से जुड़ा हुआ है। इसी कारण उनके पार्थिव शरीर को एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां एम्बाल्मिंग की प्रक्रिया की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका शव अंतिम संस्कार के लिए सिक्किम रवाना किया जाएगा।
संबंधित समाचार

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!