गिरफ्तारी का सताया डर: कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन
KHULASA FIRST
संवाददाता

चेक बाउंस मामले में मिली 10 हजार की जमानत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भिक्षुक पुनर्वास केंद्र के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाली संस्था प्रवेश की संचालिका रुपाली जैन कोर्ट के समक्ष पेश होने के बाद सलाखों के पीछे जाने से बच गई।
चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने आरोपी रुपाली जैन का गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसमें एरोड्रम पुलिस को उसको गिरफ्तार कर 9 अक्टूबर को कोर्ट में पेश करना था, लेकिन उसके पहले ही वह शातिर कोर्ट में पेश हो गई और मामले में जमानत ले ली।
छवि को चमकाने का प्रयास किया: खुलासा फर्स्ट द्वारा रुपाली जैन द्वारा किए जा रहे भिक्षुओं पर अत्याचार और भिक्षुक पुनर्वास केंद्र के नाम पर भ्रष्टाचार का लगातार खुलासा किया गया था, जिसके बाद धूमिल हुई अपनी छवि को चमकाने के लिए रूपाली जैन ने इंडेप्थ मीडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक एजेंसी को अपनी छवि चमकाने के लिए हायर किया गया था।
इस एजेंसी ने सोशल, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से रुपाली जैन की छवि को चमकाने का प्रयास किया था। इसकी एवज में रुपाली जैन द्वारा एजेंसी को 50 हजार रुपए महीने का पेमेंट किया जाना था, लेकिन रुपाली ने एजेंसी की सेवा लेने के बाद एजेंसी को उसका पेमेंट ही नहीं दिया।
बकाया पेमेंट की एवज में रुपाली ने एजेंसी को तीन चेक दिए थे, जो तीनों बाउंस हो गए थे। चेक बाउंस होने पर एजेंसी संचालक ने कोर्ट केस किया था, जिसमें से 2 मामलों में रुपाली ने कोर्ट से जमानत ले ली थी, लेकिन चेक बाउंस के तीसरे मामले को रुपाली ने हल्के में ले लिया था, जिस पर कोर्ट ने रुपाली जैन का गिरफ्तारी वारंट जारी कर उसे गिरफ्तार कर 9 अक्टूबर को कोर्ट के समक्ष पेश करने का आदेश एरोड्रम पुलिस को दिया था। इस बात का खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से खुलासा किया था।
अपनी गिरफ्तारी का डर और सलाखों के पीछे जाने की आशंका को देखते हुए आरोपी रुपाली जैन खुद कोर्ट में पेश हो गई। कोर्ट में सामने जमानत के लिए याचिका की गई, जिस पर कोर्ट ने उसे 10 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दी है।
इस बार तो रुपाली जैन बच गई, लेकिन इंडेप्थ मीडिया प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी का पेमेंट रुपाली जैन द्वारा नहीं किए जाने पर कोर्ट द्वारा उसे जेल भेजने की संभावनाएं अभी तक बनी हुई है।
इस वजह से एजेंसी संचालक का मानना है कि खुद को जेल जाने से बचाने के लिए मुलजिम रुपाली जैन जल्द ही उनका बकाया पेमेंट कर सकती है, अन्यथा कोर्ट के आदेश पर उसे ब्याज सहित पेमेंट करना होगा।
खुद डकारना चाहती है पूरा रुपया
भिक्षुक पुनर्वास केंद्र की आड़ में रुपाली जैन अब तक नगर निगम से करोड़ों रुपए ले चुकी है। उसके अलावा भिक्षुओं के नाम पर उसे बड़ा दान और कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी सीएसआर के नाम पर बड़ा फंड भी मिलता रहा है, उसके बावजूद उसने अपने कई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया, जबकि उनके नाम पर मोटा वेतन भी वह हांसिल करती रही है।
अब उसी तरह वह इंडेप्थ मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का भी पेमेंट डकार गई। इससे साबित होता है कि यह महिला कितनी लालची है। खुलासा फर्स्ट अन्य लोगों को आगाह करता है कि रुपाली जैन से किसी भी तरह का आर्थिक व्यवहार करने से पहले सतर्क रहे।
संबंधित समाचार

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया:इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री ने किसानों को दी बड़ी सौगात:536 करोड़ की सिंचाई परियोजना शुरू; 30 हजार हेक्टेयर से ज्यादा खेतों को मिलेगा पानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!