नाबालिग बेटी के प्रेमी पर पिता का खौफनाक हमला: कांच की बोतल से गला काटा; युवक की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से मिलने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके में हुई इस घटना में आरोपी ने कथित तौर पर कांच की बोतल फोड़कर उसके टूटे हुए हिस्से से युवक के गले पर वार कर दिया। हमले में युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर 16 वर्षीय नाबालिग युवती से मिलने उसका 20 वर्षीय प्रेमी समीर कुरैशी उसके घर पहुंचा था। उस समय युवती के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान अचानक माता-पिता घर लौट आए और युवक को घर में देखकर पिता नाराज हो गए।
बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि गुस्से में पिता ने घर में रखी कांच की बोतल फोड़ दी और उसके धारदार हिस्से से समीर के गले पर हमला कर दिया।
गले पर गहरा घाव, दो नसें भी कटीं
हमले के बाद युवक गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को शासकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
डॉक्टरों की जांच में युवक के गले के बीचों-बीच करीब 7 से 8 सेंटीमीटर लंबा और लगभग 2 सेंटीमीटर गहरा घाव पाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, हमले में दो छोटी नसों के कटने की बात सामने आई है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है।
युवती ने पुलिस को बताया प्रेम संबंध
घटना के बाद नाबालिग युवती भी मेडिकल कॉलेज पहुंची। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि उसके पिता ने ही कांच की बोतल फोड़कर उसके प्रेमी के गले पर हमला किया है। युवती ने युवक को अपना प्रेमी बताते हुए कहा कि दोनों करीब तीन साल से एक-दूसरे को जानते हैं।
वहीं, घायल युवक के बयान अभी दर्ज नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।
मेडिकल ऑफिसर डॉ. चंदन द्विवेदी ने बताया कि युवक के गले पर धारदार वस्तु से चोट के निशान मिले हैं। घाव पर टांके लगाए जा रहे हैं और मरीज को निगरानी के लिए भर्ती किया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!