बच्चों के सामने पिता ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; मासूम कहते रहे रुक जाओ पापा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में मौजूद उसके दोनों छोटे बच्चे पिता को रोकने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह उन्हें दूर कर फंदे पर झूल गया।
बच्चों के रोने पर मिली जानकारी
बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। शनिवार को अस्पताल में मृतक का पीएम किया जा रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मनोज जाटव (पिता कल्याण जाटव) के रूप में हुई है, जो राधा गोविंद का बगीचा क्षेत्र में किराए से रहता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पत्नी से हुआ था विवाद
मृतक के साले भूरा जाटव ने बताया कि शुक्रवार रात मनोज का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी एक साल की बेटी को लेकर पास ही रिश्तेदार के यहां चली गई थी। कुछ देर बाद परिजन वहां पहुंचे और लौट आए। इसके बाद मनोज ने यह कदम उठा लिया।
बच्चों ने पिता के पैर पकड़कर रोका
घटना के वक्त मनोज के दोनों बेटे तीन साल का सेमिस और दो साल का कालू घर के अंदर ही मौजूद थे। परिजनों के मुताबिक, फांसी लगाने से पहले बच्चों ने पिता के पैर पकड़कर उन्हें रोकने की कोशिश की और रोते हुए मना किया, लेकिन मनोज ने बच्चों को दूर कर दिया।
इसके बाद बच्चे जोर-जोर से रोने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हुए और दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, जहां मनोज फंदे पर लटका हुआ था और बच्चे रो रहे थे।
संबंधित समाचार

IPS अधिकारी की बेटी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

जनसुनवाई में जहर खाने वाले बुजुर्ग की मौत:शव रखकर प्रदर्शन कर रहे लोग; तहसीलदार पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

सराफा बाजार में छात्र से मारपीट:एएसआई के बेटे की आंख के ऊपर की हड्डी फ्रैक्चर; परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

पड़ोसी की धमकियों से परेशान सिलाई कारीगर ने खाया जहर:इलाज के दौरान मौत; 10 दिन पहले की थी मारपीट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!