खबर
Top News

महिला पर जानलेवा हमला: नकाबपोश ने गले और दोनों हाथों पर किए चाकू से वार; इलाके में फैली दहशत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 फ़रवरी 2026, 1:47 pm
शेयर करें:
महिला पर जानलेवा हमला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बाणगंगा क्षेत्र में बुधवार देर रात एक महिला पर जानलेवा हमला किए जाने से हड़कंप मच गया। नकाबपोश बदमाश घर की पार्किंग (पोर्च) में छिपकर बैठा था और मौका मिलते ही महिला पर चाकू से हमला कर फरार हो गया।

महिला गंभीर रूप से घायल
गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से इलाके में भय का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गले और दोनों हाथों पर किए चाकू से वार
पुलिस के अनुसार, भागीरथपुरा साईं मंदिर के सामने रहने वाली सारिका कश्यप ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रात करीब 1:30 बजे वह घर का मुख्य गेट बंद कर ताला लगाने जा रही थीं।

इसी दौरान पार्किंग में छिपे एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से आकर उनके गले पर चाकू से वार कर दिया। जब सारिका ने खुद को बचाने की कोशिश की, तो हमलावर ने उनके दोनों हाथों पर भी चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

ताले से किया बचाव, बदमाश फरार
घायल अवस्था में भी सारिका ने हिम्मत दिखाते हुए हाथ में पकड़ा ताला हमलावर की ओर फेंका। इसके बाद आरोपी लोहे का गेट कूदकर मौके से फरार हो गया। हमले के बाद कुछ देर तक सारिका बेहोश पड़ी रहीं।

कुछ समय बाद उनका बेटा नीचे आया और मां को घायल अवस्था में देखकर परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया, तब जाकर पूरे मामले का पता चला।

बोलने की हालत में नहीं, हालत गंभीर
घटना की जानकारी देते हुए सारिका के देवर विश्वनाथ कश्यप ने बताया कि हमले में उनके गले और दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल वह बोलने की स्थिति में नहीं हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

पति नगर निगम में ड्राइवर
सारिका के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पति इंदौर नगर निगम में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि हमलावर की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया
Top News

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

5 minutes ago
राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित
Top News

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

6 minutes ago
सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई
Indore

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

20 minutes ago
स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं
Top News

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

25 minutes ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

31 minutes ago
व्यापारिक संगठनों की चेतावनी
Top News

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

40 minutes ago
जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार
Top News

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

about 1 hour ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

about 1 hour ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

about 1 hour ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

about 2 hours ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 2 hours ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 2 hours ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 2 hours ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 2 hours ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 3 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 3 hours ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!