किसानों का महाआंदोलन: 1500 ट्रैक्टरों के साथ सड़क पर उतरे हजारों किसान; सरकार से कर रहे ये मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आया। सीहोर जिले के भैरूंदा में "डेरा डालो-घेरा डालो" आंदोलन के तहत 1500 से अधिक ट्रैक्टरों और हजारों किसानों ने विशाल प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर रैली के कारण शहर के प्रमुख मार्गों पर दोपहर से देर शाम तक लंबा जाम लगा रहा और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
कृषि मंडी से निकली विशाल ट्रैक्टर रैली
सुबह बड़ी संख्या में किसान कृषि उपज मंडी परिसर में एकत्र हुए। यहां से निकली ट्रैक्टर रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। करीब दो किलोमीटर लंबे ट्रैक्टर काफिले में शामिल किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया और कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया।
किसानों की प्रमुख मांगें
प्रदर्शनकारी किसानों ने सरकार के सामने कई मांगें रखीं, जिनमें प्रमुख रूप से मूंग की 100 प्रतिशत समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीदी। ई-टोकन व्यवस्था तत्काल समाप्त की जाए। प्रति एकड़ खरीदी सीमा खत्म की जाए। सभी पंजीकृत किसानों की पूरी उपज खरीदी जाए।
कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग
आंदोलन के दौरान किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक जिला कलेक्टर स्वयं मौके पर पहुंचकर उनकी मांगों पर जवाब नहीं देंगे, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा। किसानों ने प्रशासन से तत्काल समाधान निकालने की मांग की।
किसान नेताओं ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
किसान स्वराज संगठन के जिला अध्यक्ष गजेंद्र जाट ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने की बात करती है, लेकिन खरीदी पर लगाई गई सीमाओं के कारण किसान अपनी पूरी उपज उचित दाम पर नहीं बेच पा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही खरीदी नीति में बदलाव कर किसानों की पूरी उपज खरीदने का फैसला नहीं लिया, तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में विस्तारित किया जाएगा।
सरकार से जल्द निर्णय की मांग
किसानों का कहना है कि मौजूदा खरीदी व्यवस्था के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि समर्थन मूल्य का लाभ सभी किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा। ऐसे में सरकार को तत्काल नीति में बदलाव कर किसानों को राहत देनी चाहिए।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!