किसान ने की आत्महत्या: ओले से फसल हुई बर्बाद; दो दिन पहले हुई थी बहन की सगाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्यप्रदेश के कई जिलों में बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। पहले ही किसान फसलों के सही दाम नहीं मिलने से परेशान हैं और अब इस आपदा ने किसानों को दोहरी मार दी है।
किसान ने की आत्महत्या
इतना ही नहीं इस मार ने एक किसान परिवार की खुशियां छीन लीं। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसल पूरी तरह नष्ट होने के बाद 30 वर्षीय किसान पंकज मालवीय ने आत्महत्या कर ली।
फसल पूरी तरह से हुई खराब
यह दर्दनाक घटना बुधवार सुबह तराना तहसील के खेड़ा जामुनिया गांव में सामने आई। पंकज मालवीय ने करीब 6 बीघा जमीन पर गेहूं की फसल बोई थी, जो हालिया मौसम के कहर में पूरी तरह खराब हो गई।
तनाव में था पंकज
परिजनों के अनुसार, फसल बर्बाद होने के बाद से पंकज मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। मंगलवार रात वह घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह जब परिवार के लोग खेत पहुंचे, तो पंकज का शव खेत में मिला, जिससे गांव में शोक की लहर फैल गई।
मरने से पहले बनाया था फसल का वीडियो
परिवार ने बताया कि घटना से पहले पंकज ने अपनी खराब हुई फसल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर स्टेटस भी लगाया था। वह शाम से ही बेहद तनाव में था और बार-बार भविष्य को लेकर चिंता जता रहा था।
दो दिन पहले हुई थी बहन की सगाई
मृतक के समधी ईश्वर लाल परमार ने बताया कि दो दिन पहले पंकज की बहन की सगाई हुई थी। अप्रैल में शादी तय थी। पंकज शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था।
ईश्वर लाल के अनुसार, ओलावृष्टि के बाद पंकज ने शाम करीब 7 बजे फोन कर चिंता जताई थी कि फसल खराब हो गई है और अब बहन की शादी कैसे होगी, जबकि बयाना भी दिया जा चुका है।
परिवार ने समझाया था
उन्होंने पंकज को समझाया कि परिवार मिलकर समाधान निकाल लेगा, लेकिन इसके बावजूद पंकज यह कदम उठा बैठा।
विधायक ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
विधायक महेश परमार ने बताया कि किसान ने फसल बर्बाद होने के चलते आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया है। सांत्वना देने आया था। हम एसडीएम कार्यालय का घेराव कर किसान के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग करेंगे।
संबंधित समाचार

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!