खबर
Top News

नहीं रही दूरदर्शन की मशहूर एंकर: इतनी उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; इस कारण थी लोकप्रिय

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 फ़रवरी 2026, 2:43 pm
शेयर करें:
नहीं रही दूरदर्शन की मशहूर एंकर

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
दूरदर्शन की प्रतिष्ठित समाचार एंकर सरला माहेश्वरी का आज यानी गुरुवार को निधन हो गया। वे 71 वर्ष की थीं।दूरदर्शन ने उनके निधन की सूचना देते हुए एक्स पर लिखा, “दूरदर्शन परिवार की ओर से सरला माहेश्वरी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका
आगे लिखा वह दूरदर्शन की सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं, जिन्होंने अपनी सौम्य आवाज़, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में विशेष स्थान बनाया। उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों के मन में गहरा विश्वास स्थापित किया।”

दूरदर्शन के साथ अपना सफर शुरू किया
सरला माहेश्वरी ने 1980 के दशक में दूरदर्शन के साथ अपना सफर शुरू किया। उनका शुद्ध हिंदी उच्चारण और खबरों को बिना किसी नाटकीयता के पेश करने का अंदाज उन्हें सबसे अलग मुकाम पर रखता था। अपने नाम के अनुरूप सरला माहेश्वरी बेहद ही सरल और सौम्य न्यूज एंकर के रूप में आज भी याद की जाती हैं।

दर्शकों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई
सरला माहेश्वरी ने 1980 और 1990 के दशक में दूरदर्शन पर समाचार प्रस्तुत कर दर्शकों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई। उस दौर में दूरदर्शन समाचार को देशभर में सबसे विश्वसनीय चैनल माना जाता था।

सौम्य शैली और पेशेवर गरिमा
उन्हें उस समय के न्यूज़रीडर्स में सलमा सुल्तान, अविनाश कौर सरिन और अंग्रेज़ी समाचार वाचिका रिनी सरिन खन्ना के साथ याद किया जाता है। सरला माहेश्वरी की सौम्य शैली और पेशेवर गरिमा ने उन्हें भारतीय टीवी पत्रकारिता का एक यादगार चेहरा बना दिया।

टेलीविजन पत्रकारिता के लिए एक अपूरणीय क्षति
सरला माहेश्वरी का जाना भारतीय टेलीविजन पत्रकारिता के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके निधन पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। एक ने लिखा, वे उस वक्त से समाचारों से जुड़ी हैं जब समाचार का मतलब ड्रामा नहीं लेकिन क्लियैरिटी होता था. इस तरह का ग्रेस आज नहीं दिखता।एक ने लिखा बड़ी ही शानदार पर्सनैलिटी थीं, हम इन्हें सुनते हुए बड़े हुए।

संबंधित समाचार

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो
Top News

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

7 minutes ago
ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

21 minutes ago
मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव
Top News

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

33 minutes ago
जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन
Top News

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

35 minutes ago
वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

41 minutes ago
कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान
Top News

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

about 1 hour ago
दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम
Top News

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई
Top News

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

about 2 hours ago
पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच
Top News

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

about 16 hours ago
किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन
Top News

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

about 17 hours ago
रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

about 18 hours ago
क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा
Top News

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

about 18 hours ago
इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

about 18 hours ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

about 18 hours ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

about 18 hours ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 18 hours ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 18 hours ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 19 hours ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!