खबर
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल: एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अक्टूबर 2026, 3:23 pm
शेयर करें:
फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आजाद नगर थाना क्षेत्र में खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर 50 वर्षीय व्यक्ति को घर से उठाने और एमडी ड्रग्स के केस में फंसाने की धमकी देकर रुपए वसूलने के मामले का खुलासा हुआ है।

हुसैनी मस्जिद क्षेत्र निवासी इमरान खान ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने घर पर था, तभी आजाद नगर निवासी भैया पठान और शाहरुख उर्फ पेट्रोल वहां पहुंचे। दोनों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। दरवाजा खटखटाकर खुद को क्राइम ब्रांच से होना बताया और कहा कि उन्हें ऊपर से बुलाया गया है।

शिकायत के मुताबिक, दोनों इमरान को अपनी ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गए। गाड़ी में उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। इसके बाद उसे एमडी ड्रग्स के मामले में फंसा देने की धमकी दी गई।

आरोप है कि इसी डर का फायदा उठाकर आरोपियों ने इमरान से 4 हजार रुपए ले लिए। इमरान ने जब उनसे पूछा कि वे किस अधिकारी के कहने पर उसे ले जा रहे हैं और अपनी पहचान बताएं तो वे कोई वैध पहचान नहीं दिखा सके।

इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। इमरान के घरवालों को घटना की जानकारी मिलने पर घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई। इमरान का दावा है कि फुटेज में घर के बाहर आने वाले लोगों और वाहन को देखने के बाद उसकी पहचान भैया पठान और शाहरुख उर्फ पेट्रोल के रूप में हुई।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि जिस स्कॉर्पियो में उसे ले जाया गया, उसमें शाहरुख और भैया पठान के अलावा दो अन्य लोग भी मौजूद थे। पुलिस अब इनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

अब फिर गंभीर आरोपों में घिरा नाम
अब शाहरुख उर्फ पेट्रोल का नाम एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते सामने आया है। इस बार शिकायतकर्ता का आरोप है कि क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर उसे घर से उठाया गया और एमडी ड्रग्स के केस में फंसाने की धमकी देकर 4 हजार रुपए लिए गए।

पुलिस के सामने अब सीसीटीवी फुटेज, स्कॉर्पियो की पहचान, आरोपियों के साथ मौजूद बताए जा रहे दो अन्य लोगों और रुपए लेने के आरोप की जांच अहम रहेगी। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

शाहरुख उर्फ पेट्रोल का नाम पहले भी सामने आया
शाहरुख उर्फ पेट्रोल का नाम इससे पहले भी तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित एमडी ड्रग्स प्रकरण में सामने आ चुका है। वर्ष 2025 में पुलिस ने मोहम्मद शाहनवाज उर्फ शाहरुख उर्फ पेट्रोल और मंदसौर निवासी विजय पाटीदार को कस्तूरबा ग्राम रोड से पकड़ा था।

पुलिस ने उस समय करीब 198 ग्राम एमडी बरामद करने और इसकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपए बताई थी। इस मामले की पूछताछ में शाहरुख के बयान के आधार पर आजाद नगर थाने में पदस्थ सिपाही लखन गुप्ता का नाम भी सामने आया था।

जानकारी मुताबिक पुलिस ने बाद में सिपाही को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान शाहरुख से नशीले पदार्थ की सप्लाई और कथित नेटवर्क को लेकर जानकारी मिलने की बात सामने आई थी।

हालांकि, पुराने प्रकरण में बरामद पदार्थ की जांच को लेकर बाद में सवाल भी उठे थे। एक बाद की रिपोर्ट में फॉरेंसिक जांच के दौरान बरामद पदार्थ के एमडी नहीं होने की बात सामने आने और नमूने को दोबारा जांच के लिए भेजे जाने का उल्लेख किया गया था।

संबंधित समाचार

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

1 minute ago
शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम
Top News

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

6 minutes ago
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

10 minutes ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

15 minutes ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

16 minutes ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

24 minutes ago
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

30 minutes ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

43 minutes ago
एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे
Top News

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

about 1 hour ago
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

about 1 hour ago
अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म
Top News

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

about 1 hour ago
छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर
Top News

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

about 1 hour ago
फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार
Top News

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

about 1 hour ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

about 1 hour ago
छात्रा को मिलने बुलाया
Top News

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

about 1 hour ago
तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश
Top News

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

about 1 hour ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

about 2 hours ago
बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल
Top News

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें

about 2 hours ago
गांधी जयंती पर बेटियों का ‘न्यायाग्रह’
Top News

गांधी जयंती पर बेटियों का ‘न्यायाग्रह’:जंजीरों में बंधकर उठाया सवाल; सुरक्षा के नाम पर आजादी क्यों?

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!