फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा: शादी के नाम पर की 1.5 करोड़ रुपए की ठगी; 19 युवतियां गिरफ्तार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
क्राइम ब्रांच ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले दो फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटरों का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक, ये कॉल सेंटर ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट की आड़ में संचालित किए जा रहे थे, जहां कुंवारे युवकों को मॉडलिंग करने वाली युवतियों की फर्जी तस्वीरें दिखाकर उन्हें जाल में फंसाया जाता था।
फर्जी प्रोफाइल से फ़साते थे
जांच में सामने आया कि कॉल सेंटर में काम करने वाली युवतियां खुद को युवकों की होने वाली दुल्हन बताकर भावनात्मक बातचीत करती थीं।
भरोसा जीतने के बाद कभी रजिस्ट्रेशन फीस, कभी गिफ्ट तो कभी शादी की तैयारी के बहाने QR कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करवा लिए जाते थे। रकम मिलते ही मोबाइल नंबर बंद कर संपर्क तोड़ दिया जाता था।
19 युवतियां हिरासत में
क्राइम ब्रांच ने थाटीपुर थाना क्षेत्र के मयूर नगर और ज्योतिनगर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 19 युवतियों को हिरासत में लिया है। इनमें से दो युवतियां कॉल सेंटर का संचालन कर रही थीं, जबकि पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड अभी फरार है।
पहला फर्जी कॉल सेंटर
पुलिस को सूचना मिली थी कि मयूर नगर में मयूर प्लाजा के पीछे एक मकान की पहली मंजिल पर फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर चल रहा है।
दबिश के दौरान वहां से लैपटॉप, कंप्यूटर, रजिस्टर और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए। मौके पर 20 से 25 वर्ष की उम्र की 12 युवतियां ठगी करते हुए मिलीं। इस सेंटर का संचालन राखी गौड़ कर रही थी।
ज्योतिनगर से 7 युवतियां गिरफ्तार
पहले सेंटर के खुलासे के बाद पुलिस ने ज्योतिनगर में द्वारिकाधीश मंदिर के सामने स्थित एक फ्लैट में छापा मारा। यहां एक कमरे से 7 युवतियां शादी के नाम पर लोगों से ठगी करती पकड़ी गईं। इस सेंटर को सीता उर्फ शीतल चौहान संचालित कर रही थी।
1500 से अधिक लोग बने शिकार
पुलिस के अनुसार, दोनों फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटरों के जरिए अब तक करीब 1500 लोगों से लगभग 1.5 करोड़ रुपये की ठगी की जा चुकी है। बरामद दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों के आधार पर पुलिस ठगी की वास्तविक रकम और पीड़ितों की संख्या की पुष्टि कर रही है।
की-पैड मोबाइल से करते थे ठगी
आरोपियों ने साइबर जांच से बचने के लिए कॉल सेंटर में काम करने वाली युवतियों को सिर्फ की-पैड मोबाइल फोन दिए थे। इन मोबाइल में व्हाट्सएप या सोशल मीडिया ऐप्स नहीं होते थे। ठगी के बाद सिम कार्ड बंद कर दिए जाते थे, जो मास्टरमाइंड और संचालकों के नाम पर रजिस्टर्ड थे।
मास्टरमाइंड की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और राज्य के बाहर तक इसका नेटवर्क फैला हो सकता है। फिलहाल फरार मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है और पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!