लव जिहाद मामले में दुष्कर्म का आरोपी फैजल रिमांड पर: मेडिकल के दौरान जुटी भीड़ ने जताया आक्रोश; सख्त कार्रवाई की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

विधायक मनोज पटेल पहुंचे थाने, पुलिस ने की जांच तेज
खुलासा फर्स्ट, इंदौर
पिछले दिनों वन 8 क्लब में हुए रेट्रो बॉलीवुड इवेंट में हिंदूवादियों ने लव जिहादियों को पकड़ा था। हालांकि, उनके कुछ साथी भाग निकले थे। सभी बेटमा के थे। मामले ने जमकर तूल पकड़ा था।
मामले का खुलासा होने के बाद एक हिंदू युवती ने बेटमा के मुस्लिम युवक पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। कल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
हालांकि, बेटमा-देपालपुर क्षेत्र में मामले को लेकर इतना आक्रोश था कि उसे मेडिकल के लिए ले जाते समय बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नाराजगी भी जताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
टीआई रणजीत सिंह बघेल के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम फैजल उर्फ साहिल खान है। उसके खिलाफ क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। कल आरोपी को गिरफ्तार कर बेटमा न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायाधीश दिव्या श्रीवास्तव की कोर्ट ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा हैं।
आरोपी का मोबाइल जब्त किया जाना है। वहीं, पता चला है कि मामले की जानकारी लेने के लिए कल क्षेत्रीय विधायक मनोज पटेल भी बेटमा थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले में निष्पक्ष जांच के साथ सख्त कार्रवाई की बात कही। विधायक ने श्मशान रोड स्थित झोपड़ी वाले हनुमान मंदिर के पास कथित अवैध कब्जे को लेकर भी नाराजगी जताई।
उधर, पुलिस द्वारा बेटमा के कुछ मुस्लिम युवकों के मोबाइल की जांच के दौरान महत्वपूर्णं जानकारी सामने आने के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों, संपर्कों और अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की पूछताछ और जांच पर सबकी नजर है। वहीं, मेडिकल के दौरान उमड़ा आक्रोश यह संकेत दे रहा है कि मामला आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है।
विराट कोहली के क्लब का मामला
उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त की रात अपोलो हाई स्ट्रीट बिल्डिंग स्थित क्रिकेटर विराट कोहली के वन 8 क्लब में हुए रेट्रो बॉलीवुड इवेंट में हिंदू युवतियों के साथ पहुंचे तीन लव जिहादियों मोईन खान, फैजल उर्फ साहिल खान और जुनैद खान निवासी बेटमा को हिंदूवादियों ने पकड़ा था।
उनके मोबाइल की जांच में कई हिंदू युवतियों के साथ अश्लील फोटो और वीडियो मिलने पर उनकी खातिरदारी करने के बाद लसूड़िया पुलिस के हवाले किया गया था। पुलिस ने दो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी। फैजल इन तीनों मुस्लिम युवकों का ही साथी है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, इतने दिन की यात्रा के बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद:इस वर्ष इतने लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

प्रदेश में इस दिन बदल जाएगा मौसम का मिजाज:इतने जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानिये आपके शहर का हाल

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!