खबर
Top News

प्रदेश में इस दिन बदल जाएगा मौसम का मिजाज: इतने जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जानिये आपके शहर का हाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 नवंबर 2026, 11:12 am
शेयर करें:
प्रदेश में इस दिन बदल जाएगा मौसम का मिजाज

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव और चक्रवाती तूफान के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना बन रही है।

मौसम विभाग ने 20 नवंबर को प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 9 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में इस बदलाव के बाद प्रदेश में ठंड का असर भी बढ़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बारिश होने की संभावना है।

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। भोपाल और इंदौर में धुंध छाने के साथ मौसम में ठंडक बढ़ने के आसार हैं।

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान से बदलेगा मौसम
मौसम में बदलाव की मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन है। मौसम प्रणाली के प्रभाव से 17 नवंबर को मध्य-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर प्रचंड चक्रवाती तूफान में इसके तीव्र होने की संभावना जताई गई है।

इसके आगे बढ़ने के साथ मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में भी मौसम प्रभावित होगा। 20 नवंबर को इसका असर ज्यादा दिखाई देने की संभावना है।

भोपाल में छाई धुंध, शाम को बदला मौसम
राजधानी भोपाल में सोमवार को मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिला। शाम करीब 4 बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे और धुंध का असर दिखाई दिया। मौसम में आए इस बदलाव के बीच रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

करौंदी में सबसे ठंडी रही रात, भोपाल-इंदौर में 13.2 डिग्री तापमान
प्रदेश में बीती रात सबसे कम न्यूनतम तापमान कटनी जिले के करौंदी में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमरकंटक में 11.8 डिग्री, कल्याणपुर में 12.1 डिग्री, दमोह में 12.4 डिग्री और छिंदवाड़ा में 13 डिग्री तापमान रहा।

भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौगांव में 13.5 डिग्री और मलाजखंड में 13.6 डिग्री तापमान रहा। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं उज्जैन में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री रहा। प्रदेश के 17 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर, MP में बढ़ी ठंड
कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों के मौसम पर भी पड़ रहा है। दूसरी ओर राजस्थान में चक्रवाती गतिविधियों के कारण हल्की बारिश दर्ज की गई है। इन मौसमी परिस्थितियों के चलते मध्य प्रदेश में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है।

नवंबर के दूसरे पखवाड़े में बढ़ेगी सर्दी
मौसम विभाग के पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में नवंबर के दूसरे पखवाड़े में ठंड बढ़ने का ट्रेंड रहा है। पिछले 10 साल में 9 बार इस अवधि में तेज ठंड का असर देखने को मिला है। इस बार भी 20 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

विशेष रूप से ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के सीधे प्रभाव से रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। ग्वालियर में नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान का ऐतिहासिक रिकॉर्ड 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। उज्जैन में भी 53 साल पहले न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पांच बड़े शहरों में ऐसा रहेगा नवंबर का मौसम
भोपाल: राजधानी में नवंबर के दौरान रात का तापमान सामान्यतः 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाता है। पिछले 10 वर्षों में भी यही ट्रेंड देखने को मिला है।

भोपाल में 30 नवंबर 1941 को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नवंबर में बारिश का भी रिकॉर्ड रहा है। पिछले 10 वर्षों में तीन बार इस महीने बारिश हो चुकी है। वर्ष 1936 में नवंबर के दौरान साढ़े पांच इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी।

इंदौर: शहर में नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ने लगती है। रात का तापमान सामान्यतः 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। हालांकि, 25 नवंबर 1938 को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। दिन का तापमान सामान्यतः 31 से 33 डिग्री के बीच रहता है। इस महीने कभी-कभार बारिश भी होती है।

ग्वालियर: पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वर्ष 1970 में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं, 2 नवंबर 2001 को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री तक पहुंच गया था। नवंबर में बारिश का भी इतिहास रहा है। वर्ष 1927 में पूरे महीने तीन इंच से ज्यादा बारिश हुई थी।

जबलपुर: यहां नवंबर में रात का तापमान काफी नीचे जा सकता है। वर्ष 2022 में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 12 नवंबर 1989 को यह गिरकर 3.9 डिग्री तक पहुंच गया था। बारिश के मामले में भी नवंबर का महीना महत्वपूर्ण रहा है।

वर्ष 1946 में पूरे महीने छह इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। पिछले 10 वर्षों में भी दो बार नवंबर में बारिश हो चुकी है। दिन का तापमान सामान्यतः 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में सक्रिय होने वाले मौसम सिस्टम प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ा सकते हैं।

इसके बाद उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में प्रदेशवासियों को आने वाले दिनों में दिन के साथ रात में भी बढ़ती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये,  अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

about 7 hours ago
अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल
Top News

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

about 7 hours ago
सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान
Top News

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर
Top News

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

about 8 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 8 hours ago
नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद
Top News

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

about 8 hours ago
दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने
Top News

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

about 8 hours ago
खातेगांव टीआई को  ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर
Top News

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे
Top News

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

about 8 hours ago
सड़क निर्माण का रास्ता साफ
Top News

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

about 8 hours ago
जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा
Top News

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

about 9 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी
Top News

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

about 9 hours ago
पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी
Top News

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

about 9 hours ago
सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक
Top News

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

about 9 hours ago
सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!
Top News

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

about 10 hours ago
तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू
Top News

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

about 10 hours ago
15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल
Top News

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

about 10 hours ago
दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा
Top News

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!