खबर
Top News

उचित मूल्य दुकान निलंबित: अनियमितताओं पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई; लगातार मिल रही थी शिकायतें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जून 2026, 6:06 pm
शेयर करें:
उचित मूल्य दुकान निलंबित

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ग्राम बिसनावदा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में लगातार मिल रही शिकायतों और सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों के आधार पर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दुकान को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक एम.एल.मारू ने बताया कि क्षेत्रीय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुचिता दुबे द्वारा ग्राम पंचायत बिसनावदा, जनपद पंचायत इंदौर ग्रामीण में सतीमाता स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान (कोड क्रमांक 805013) की जांच की गई। जांच के दौरान दुकान पर विक्रेता नेहा एवं सहायक विक्रेता दीपक गिनावा अनुपस्थित पाए गए। साथ ही स्टॉक एवं भाव सूची बोर्ड अद्यतन नहीं मिला तथा पिछले दो माह के राशन वितरण संबंधी फ्लेक्स एवं बैनर भी अनुपस्थित पाए गए।

जांच में यह भी सामने आया कि दुकान समय पर और नियमित रूप से नहीं खोली जा रही थी। आमजन से अभद्र व्यवहार किए जाने, पीओएस मशीन से हितग्राहियों को पावती पर्ची नहीं देने तथा दबावपूर्वक चायपत्ती जैसी अन्य सामग्री देने की शिकायतें भी सही पाई गईं।

खाद्यान्न के भौतिक सत्यापन में 1.21 क्विंटल गेहूं कम तथा 36 किलो नमक अधिक पाया गया, जिससे स्टॉक में स्पष्ट अनियमितता सामने आई। इन गंभीर गड़बड़ियों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर दुकान आवंटन प्राधिकारी कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राऊ को प्रस्तुत किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राऊ द्वारा 23 जून 2026 को सतीमाता स्वयं सहायता समूह बिसनावदा द्वारा संचालित उक्त उचित मूल्य दुकान को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

साथ ही उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दुकान को आगामी आदेश तक समीपस्थ ग्राम पंचायत रिजलाय स्थित बीजासन आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान (कोड क्रमांक 805023) से संबद्ध किया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 13 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 13 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 13 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 14 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 14 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 14 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 14 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 14 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 14 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 14 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 14 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 14 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 15 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 15 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 15 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 15 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 15 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 15 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 15 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!