राष्ट्रपति के होटल के पास धमाका: एक के बाद एक हुए कई विस्फोट; सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को उस होटल के पास विस्फोट होने की खबर है, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और आसपास की सड़कों को बंद कर दिया।
एक के बाद एक हुए कई धमाके
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय लोगों ने एक के बाद एक कई धमाकों की आवाज सुनने का दावा किया। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में घटनास्थल के आसपास धुआं उठता दिखाई दे रहा है। हालांकि, इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
तलाशी अभियान शुरू
धमाके के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों ने विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी के हताहत होने या राष्ट्रपति मैक्रों की सुरक्षा पर किसी तरह के प्रभाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
चर्चा का विषय बना हुआ था दौरा
राष्ट्रपति मैक्रों, पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद दमिश्क का दौरा करने वाले यूरोपीय संघ के पहले प्रमुख नेताओं में शामिल हैं। ऐसे में यह दौरा पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ था। अधिकारियों की ओर से मामले की जांच जारी है। विस्फोट के कारण और उससे जुड़ी परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!