खबर
Top News

सीमेंट फैक्ट्री में धमाका: 3 इंजीनियरों की मौत; ओवरहीटिंग के बाद हुआ ब्लास्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अगस्त 2026, 12:38 pm
शेयर करें:
सीमेंट फैक्ट्री में धमाका

खुलासा फर्स्ट, रामगढ़।
शुक्रवार देर रात एक सीमेंट और इस्पात फैक्ट्री में टरबाइन फटने से भीषण हादसा हो गया। बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित मां छिन्मस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में हुए ब्लास्ट के बाद परिसर में आग और धुएं का गुबार फैल गया।

3 इंजीनियरों की मौत
हादसे में इंजीनियरिंग विभाग के तीन अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के समय फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट चल रही थी। टरबाइन सेक्शन में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी अचानक हुए तेज धमाके की चपेट में आ गए। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज आसपास के इलाके तक सुनाई दी। इसके बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

चार कर्मचारी टरबाइन के पास थे
बताया गया कि हादसे के समय टरबाइन के आसपास चार कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे। ब्लास्ट और उसके बाद लगी आग ने चारों को अपनी चपेट में ले लिया। मृतकों की पहचान संजीव कुमार केसरी (शिफ्ट इंचार्ज), विनीत महतो (इंजीनियर) और अभिषेक पांडे (इंजीनियर) के रूप में हुई है।

वहीं तरुण रवानी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

ओवरहीटिंग के बाद हुआ ब्लास्ट
प्रारंभिक जानकारी में टरबाइन के ओवरस्पीड पैनल में अत्यधिक गर्मी पैदा होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि ओवरहीटिंग के कारण सिस्टम से जुड़े सुरक्षा उपकरणों ने समय पर काम नहीं किया। इसके बाद टरबाइन में दबाव बढ़ा और जोरदार विस्फोट हो गया।

हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह अभी जांच का विषय है। तकनीकी जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ब्लास्ट किस कारण हुआ और सुरक्षा प्रणाली ने उस समय काम क्यों नहीं किया।

पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें फैक्ट्री पहुंचीं। आग और ब्लास्ट के बाद परिसर की स्थिति का जायजा लिया गया और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और फैक्ट्री कर्मचारियों में भी नाराजगी है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने तथा यदि सुरक्षा में लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन हादसे के तकनीकी कारणों के साथ फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की भी जांच कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 1 hour ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 1 hour ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 2 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 2 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 2 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 2 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 2 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 3 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 3 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 3 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 3 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 3 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 3 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 3 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 3 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 3 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 3 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!