छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां: कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रबंधन की गंभीर लापरवाही के मामले का खुलासा हुआ है। मल्हारगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छीपा बाखल में अरिहंत हॉस्पिटल एवं प्रसूति गृह के सामने वाली गली स्थित एक प्लॉट पर भारी मात्रा में सरकारी दवाइयां और सिरप की बोतलें लावारिस हालत में पाई गईं।
कचरे के तीन से चार अलग-अलग ढेरों में लगभग 500 से 600 विटामिन ए पीडियाट्रिक्स सॉल्यूशन और आयरन सिरप की बोतलें मिली हैं।
यह दवाइयां राज्य सरकार के दस्तक अभियान और महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए उपयोग में लाई जाती हैं। प्रदेश में बाल कुपोषण पर नियंत्रण पाने और बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए प्रति मंगलवार को आंगनवाड़ियों के जरिए यह सिरप पिलाने का प्रावधान है।
शासकीय खजाने से खरीदी गई और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अति संवेदनशील इन आवश्यक जीवनरक्षक औषधियों को खुले में कचरे के ढेर पर फेंक दिया गया।
स्थानीय नागरिकों द्वारा मामले की सूचना दिए जाने के बाद शासकीय पॉलीक्लिनिक मल्हारगंज के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह परिहार को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया।
सूचना मिलते ही मल्हारगंज अस्पताल की प्रशासनिक टीम तुरंत हरकत में आई। मल्हारगंज अस्पताल के फार्मासिस्ट आशीष अवस्थी, बाबू बाबूलाल चौहान और अस्पताल प्रभारी चंद्रकांत बिलगइयां तुरंत मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, फेंकी गई दवाओं का ब्योरा एकत्र किया और पंचनामा तैयार किया। इस प्रकरण की जानकारी जोन अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता को भी सौंप दी गई है।
एक तरफ जहां शहर में स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आंगनवाड़ियों और अस्पतालों में बांटे जाने वाले बच्चों की दवाइयों का इस प्रकार खराब करना और कचरे में फेंका जाना विभागीय कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े करता है।
सरकारी बजट से खरीदी गई इन एक्सपायर्ड दवाओं को सुरक्षित तरीके से नियमानुसार नष्ट करने के बजाय खुले में फेंक देना गंभीर अनियमितता को खुलासा करता है। मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दवाओं के इस जखीरे को ठिकाने लगाने में किसकी भूमिका रही है।
शासन के नियमों का सीधा उल्लंघन
मामला अत्यंत गंभीर है। शासकीय औषधियों के संधारण और निष्पादन को लेकर विभाग के सख्त दिशानिर्देश हैं। यदि एक्सपायर्ड या चालू दवाओं को नियमानुसार डिस्पोज करने के बजाय खुले में फेंका गया है, तो यह शासन के नियमों का सीधा उल्लंघन है।
पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की जाएगी। इसमें जिसकी भी लापरवाही या संलिप्तता पाई जाएगी, उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। शासन की स्वास्थ्य योजनाओं और संसाधनों की उपेक्षा किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. माधव हसानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी इंदौर
संबंधित समाचार

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!