अटल व्यक्तित्व पर लगी प्रदर्शनी: अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष में भाजपा कार्यालय पर आयोजन
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष में अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत कल शाम भाजपा कार्यालय पर उनके और कृतित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी और अटलजी के रंगोली से बनाए गए चित्र के समक्ष दीपोत्सव मनाया गया।
नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, अटल स्मृति वर्ष टोली नगर संयोजक राकेश शर्मा ने बताया कि सुबह नगर के सभी 35 मंडलों में महापुरुषों की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। शाम को भाजपा कार्यालय पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका शुभारंभ प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे ने किया।
इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, महेंद्र हार्डिया, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, हरिनारायण यादव, अंजू माखीजा भी मौजूद थे।
सभी नेताओं ने अटलजी के जीवनकाल से जुड़े अनेकों प्रसंगों के चित्रों से सजी प्रदर्शनी का कार्यकर्ताओं के साथ अवलोकन किया। प्रदर्शनी सात दिन तक आम नागरिकों के अवलोकनार्थ के लिए रहेगी।
इस दौरान वर्षा सिरसिया, सुधा सुख्यानी, श्रेष्ठा जोशी, वृंदा ताई ने अखंड भारत में कमल के फूल पर अटल जी की आकर्षक रंगोली बनाई। उनकी रंगोली के समक्ष कार्यकर्ता दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव के रूप में उनके कार्यों का स्मरण किया। इस अवसर पर अटल जी अमर रहें, जहां बलिदान हुए मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है, के नारे लगाए।
कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह बक्शी, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्र केसरी, भारत पारख, गौतम शर्मा, दीपेंद्रसिंह सोलंकी, डॉ. दीप्ति हाड़ा, कंचन गिदवानी, महामंत्री सुधीर कोल्हे, कैलाश पिपले, मंजू ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद थे।
भाजपा कार्यालय पर सुखमनी साहब का पाठ कल, वीर बाल दिवस मनेगा
इंदौर। भाजपा कार्यालय पर कल पहली बार गुरुग्रंथ साहिब की अमरवाणी सुखमनी साहब का पाठ और लंगर का आयोजन किया जाएगा। पटियाला के अमरजीतसिंह कथा और कीर्तन करेंगे। उनके साथ गुरुनानक निष्काम सेवा जत्थे के सेवादार एवं संगत पाठ करेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और समाजसेवी अजितसिंह नारंग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। महामंत्री सुधीर कोल्हे ने बताया कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस भाजपा कार्यालय पर मनाया जाएगा।
सुबह 11. 45 बजे सुखमनी साहिब का पाठ, कथा-कीर्तन और लंगर का आयोजन किया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और समाजसेवी अजितसिंह नारंग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!