आबकारी विभाग का छापा: शराब की अवैध भट्टियों पर दी दबिश; बड़ी मात्रा में कच्ची मदिरा-लाहन जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
तरावली गांव में मंगलवार सुबह पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने जंगल में चल रही अवैध शराब की भट्टियों पर दबिश देकर करीब 275 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब और 15 हजार किलो लाहन बरामद किया।
2 बॉयलर और 30 से ज्यादा खाली-भरे ड्रम भी जब्त किए
कार्रवाई के दौरान जमीन के अंदर बनाई गई 12 अवैध भट्टियां नष्ट की गईं। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले 2 बॉयलर और 30 से ज्यादा खाली-भरे ड्रम भी जब्त किए गए।
जंगल में चल रहा था अवैध शराब बनाने का काम
अधिकारियों के मुताबिक, तरावली गांव से दूर जंगल में डेरों के बीच अवैध रूप से शराब तैयार की जा रही थी। जगह ऐसी थी कि बाहरी लोगों को इसकी भनक आसानी से नहीं लग सके।
खाली पड़े मकानों की तलाशी ली
सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र सिंह धाकड़ के निर्देशन में कंट्रोलर वर्षा उइके और टीम ने तड़के कार्रवाई शुरू की। करीब दो घंटे तक चली दबिश के दौरान अलग-अलग डेरों और खाली पड़े मकानों की तलाशी ली गई।
52 अधिकारी और 175 कर्मचारी रहे शामिल
संयुक्त कार्रवाई में पुलिस और आबकारी विभाग के 52 अधिकारी और 175 कर्मचारी शामिल रहे। टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद कई लोग अपने डेरे छोड़कर फरार हो गए।
तलाशी के दौरान जमीन में छिपाकर बनाई गई 12 भट्टियां मिलीं, जिन्हें मौके पर नष्ट किया गया। इनमें शराब तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे दो बॉयलर भी मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया।
बैरसिया रोड के आसपास बिक्री का भी दावा
तरावली गांव भोपाल से करीब 40 किलोमीटर दूर बैरसिया रोड क्षेत्र में स्थित है। इसी क्षेत्र से तरावली मंदिर की ओर जाने का रास्ता है।
स्थानीय जानकारी के अनुसार, तरावली और आसपास के गांवों में तैयार होने वाली अवैध शराब की बिक्री बैरसिया रोड के आसपास भी की जाती है।
आरोप है कि कुछ स्थानों पर छोटी पन्नियों में शराब बेची जाती है। आबकारी विभाग पहले भी यहां कार्रवाई कर चुका है, लेकिन कार्रवाई के कुछ समय बाद दोबारा बिक्री शुरू होने की शिकायतें सामने आती रही हैं।
कार्रवाई में ये अधिकारी रहे मौजूद
दबिश में एसडीओपी बैरसिया वैशाली करहेलिया, एसडीओपी दुर्जन सिंह बरकड़े, बैरसिया थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी, गुनगा थाना प्रभारी रिंकू जाटव, निरीक्षक नरेंद्र यादव सहित आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
बैरसिया वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र देवांगन, उप निरीक्षक चंदर सिंह के अलावा भोपाल जिला आबकारी, राज्य स्तरीय उड़नदस्ता और संभागीय उड़नदस्ता की टीम भी कार्रवाई में शामिल रही।
आबकारी विभाग ने बरामद सामग्री और उपकरणों को जब्त कर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

5044 आवासों पर ताले, दर-दर भटक रहे लोग:प्रधानमंत्री आवास योजना का कड़वा सच; कागजों में गरीबों का आशियाना, धरातल पर घोर छलावा

भारत ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास:लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड; श्रीलंका को 147 रन से हराया

अपना स्वीट्स, करी ईव्स और न्यू सुंदर होटल पर पड़ा छापा:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; स्वच्छता में कमी और मेडिकल सर्टिफिकेट न मिलने पर जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने

वेयरहाउस में छात्रा से गैंगरेप:दोनों संचालकों पर केस; ‘काम ज्यादा है’ कहकर रोका, घटना के बाद छात्रा कई दिन तक रही खामोश

100 फीट रोड पर नाली निर्माण में लापरवाही:पाइप के नीचे कच्ची मिट्टी; उचित ढाल और भराई को लेकर रहवासियों ने उठाए सवाल

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन:स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर खोला मोर्चा; बोले- दूसरे राज्यों से बड़ा अंतर

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले:इतने विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल परिसर; बिजली के लिए टेंडर को मंजूरी

छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप:काम के बहाने देर शाम तक रोका; गेट अंदर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम

भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा:दो दिन बाद ‘छात्रों की गूंज’ में उमड़ी युवाओं की भीड़; राजधानी तक पहुंचा मामला

गलत ब्लड ग्रुप बताने वाली:नीरज लैब पर कब होगी कार्रवाई; सीएमएचओ की नाकामी से पंगु हुआ इंदौर का स्वास्थ्य तंत्र

‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात

नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला:मुख्य आरोपी को एनकाउंटर कर पकड़ा; पुलिस कार्रवाई तेज, वीडियो वायरल करने वालों पर भी शिकंजा

सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद:कंडक्टर और साथियों ने की यात्री से मारपीट

करवट बदली तो जाग उठी आस्था:कृष्ण कन्हाई के जलवा पूजन में लीन हुआ इंदौर

पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’:इस रूट पर बनाएगी 3.5 KM सुरंग; सुरक्षा मानकों के साथ होगा काम

अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग:2 नवजातों की मौत; 25 बच्चों को किया शिफ्ट

भीषण सड़क हादसा:खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक; पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे किसान की मौत

योजना में बड़ा बदलाव:प्रदेश सरकार नई व्यवस्था कर रही लागू; इस प्रमाणपत्र के बिना निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा पैकेज का इलाज

शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज:व्यापारियों का 10 लाख लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य; बाजारों में लग रहे पोस्टर

खैर नहीं:वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई; इन ऐप्स पर भी सख्ती, नई गाइडलाइन जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!