छावनी में खुदाई बनी आफत: भरभराकर गिरे तीन मकान
KHULASA FIRST
संवाददाता

भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के छावनी क्षेत्र स्थित मुराई मोहल्ला में शनिवार रात विकास कार्य के लिए की जा रही खुदाई के कारण एक पुराना दोमंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। उसकी चपेट में आने से पास के दो अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के वक्त मकान खाली थे, अन्यथा मलबे के ढेर में कई जिंदगियां दफन हो जातीं।
सूचना मिलते ही एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा, नगर निगम और बिजली कंपनी की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र की बिजली काट दी गई। जांच में सामने आया कि मुख्य रूप से राकेश गर्ग का मकान ढहा, जिसकी चपेट में पड़ोसी नरेश मोदी का घर भी आ गया। आसपास के रहवासियों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।
निगम लापरवाही से ड्रेनेज लाइन डालने का काम कर रहा था, जिससे जेसीबी का पंजा मकान पर लगा और गड्ढा ज्यादा गहरा होने से मकान ध्वस्त हो गया। यह हादसा शत-प्रतिशत निगम की लापरवाही का परिणाम है। महापौर के नेतृत्व में निगम की लापरवाही चरम पर है। हम सोमवार को निगमायुक्त से इसकी शिकायत कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करवाएंगे। -चिंटू चौकसे नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम, इंदौर
नेताओं का जमावड़ा, मलबे पर छिड़ी जुबानी जंग
बिल्डिंग के पास कांग्रेस नेता की गुमटी लगी हुई थी, जिसके कारण नाली चोक होकर पानी लगातार रिसता रहता था और इसी वजह से मकान की नींव कमजोर हो गई। हम यहां खुले नाले में पाइप डालना चाह रहे थे, लेकिन कांग्रेस नेता नहीं डालने दे रहे थे। विपक्षी नेताओं की अड़ंगेबाजी के कारण ही ड्रेनेज समस्या विकराल हुई और अंततः यह हादसा हुआ। -सुमित तलरेजा, पार्षद पति, भाजपा
मुराई मोहल्ला में लंबे समय से ड्रेनेज और दूषित पानी की समस्या बनी हुई थी। चूंकि वहां जगह कम है और जेसीबी चलाने की गुंजाइश नहीं थी, इसलिए मजदूरों से मैनुअली काम कराया जा रहा है। ध्वस्त मकान के तीन मालिक हैं और घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। फिलहाल मलबे को हटाने और स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। -गीतेश तिवारी, भवन अधिकारी, नगर निगम, इंदौर
सभी जीर्ण-शीर्ण और जर्जर मकानों को तत्काल चिह्नित करें
आज छावनी क्षेत्र के मुराई मोहल्ले में हुई घटना के पश्चात मैंने स्वयं साइट विजिट कर स्थिति का जायजा लिया। नगर निगम की टीम को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र के सभी जीर्ण-शीर्ण और जर्जर मकानों को तत्काल चिह्नित करें। मेरी सभी नागरिकों से भी विनम्र अपील है कि यदि आपका भवन सुरक्षित नहीं है, तो उसे हटाकर नवीन निर्माण कराएं, क्योंकि जीवन से कीमती कुछ भी नहीं है। सुरक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। -क्षितिज सिंघल कमिश्नर, नगर निगम, इंदौर
पाइपलाइन की खुदाई में घोर लापरवाही बरती गई
मुराई मोहल्ला में नाली निर्माण के लिए की गई पाइपलाइन की खुदाई में घोर लापरवाही बरती गई है। नगर निगम और संबंधित ठेकेदार द्वारा बिना किसी सुरक्षा मानकों के गहरी खुदाई की गई, जिसके कारण मेरे पड़ोस में स्थित राकेश गर्ग और गौरव खंडेलवाल के मकान पूरी तरह धराशाई हो गए।
राकेश का मकान मेरे घर पर गिरने से मेरा मकान भी धराशाई हो गया है। कल रात हुई इस दुर्घटना के बाद आज मलबा हटाने के दौरान नगर निगम की टीम ने गोपाल दास अग्रवाल के जर्जर हो चुके मकान को भी गिरा दिया है। इस पूरी लापरवाही की वजह से क्षेत्र के चार मकान जमींदोज हो गए हैं। -नरेश मोदी कोचिंग संचालक, मुराई मोहल्ला
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!