18 साल की रिद्धिका दुनिया से विदा होकर भी दे गईं रोशनी: पिता ने किया नेत्रदान; दो लोगों की जिंदगी होगी रोशन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महज 18 साल की उम्र में रिद्धिका राठौर की जिंदगी का सफर थम गया, लेकिन जाते-जाते वे दो लोगों के जीवन में रोशनी की उम्मीद छोड़ गईं। बेटी को खोने के गहरे सदमे के बीच पिता सौरभ बसंत राठौर ने उसके नेत्रदान का निर्णय लिया। परिवार का यह फैसला समाज के लिए मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल बन गया।
4 अगस्त को आकस्मिक निधन हो गया था
हवा बंगला स्थित ऋषि पैलेस निवासी रिद्धिका राठौर का 4 अगस्त को आकस्मिक निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने के बाद वह तनाव में थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।
बेटी के जाने के गम में लिया नेत्रदान का फैसला
रिद्धिका के निधन से परिवार सदमे में था। इसी कठिन समय में पिता सौरभ राठौर ने बेटी के नेत्रदान का निर्णय लिया, ताकि उसकी आंखें किसी जरूरतमंद की जिंदगी में उजाला कर सकें।
मुस्कान ग्रुप और एमके इंटरनेशनल आई बैंक के संयुक्त प्रयास से नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें जीतू बगानी, गोपाल सेरोंके और देवेंद्र सिंह ने तकनीकी सहयोग दिया।
दो लोगों को मिलेगी नई रोशनी
रिद्धिका के नेत्रदान से दो जरूरतमंद लोगों को दृष्टि मिलने की उम्मीद है। इस निर्णय के जरिए परिवार ने बेटी की स्मृति को मानव सेवा से जोड़ दिया। रिद्धिका के निधन की खबर से परिवार और परिचितों में शोक है।
बड़ी संख्या में रिश्तेदार और शुभचिंतक परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। रिद्धिका अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके परिवार का नेत्रदान का फैसला यह संदेश दे गया कि एक व्यक्ति की विदाई किसी दूसरे के जीवन में नई रोशनी की शुरुआत बन सकती है।
संबंधित समाचार

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!