केदारनाथ में देवदर्शन के साथ पहाड़ी स्वाद: चारधाम यात्रा बनी पहाड़ के उत्पादों की संजीवनी; जैम, अचार और मंडुवा आटे की मांग बढ़ी, कारोबार में 30% उछाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, चमोली/कर्णप्रयाग।
चारधाम यात्रा केवल आस्था का केंद्र नहीं रही, बल्कि इस वर्ष यह उत्तराखंड के स्थानीय उद्योगों और पहाड़ी उत्पादों के लिए भी आर्थिक वरदान साबित हो रही है। लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही से पहाड़ के पारंपरिक खाद्य उत्पादों की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।
नतीजतन जून माह में स्थानीय उद्योगों के कारोबार में करीब 30 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया है। चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित छोटे उद्योगों, महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादकों के लिए यह सीजन उम्मीद से कहीं अधिक लाभकारी साबित हो रहा है।
श्रद्धालु न केवल मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं, बल्कि उत्तराखंड के पारंपरिक स्वाद और स्थानीय उत्पादों को भी अपने साथ स्मृति के रूप में ले जा रहे हैं।
जैम से लेकर मंडुवा आटे तक की बढ़ी मांग... बदरीनाथ हाईवे पर कालेश्वर और आसपास के क्षेत्रों में संचालित खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों में इन दिनों काफी चहल-पहल है। यहां तैयार होने वाले जैम, जैली, मुरब्बा, अचार, पहाड़ी चटनियां, दालें, चावल और मंडुवा (रागी) का आटा यात्रियों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।
स्थानीय उद्यमियों का कहना है कि स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण लोग अब पारंपरिक और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसी वजह से पहाड़ी उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है।
बुरांश और आंवला जूस की खूब बिक्री... घुघुती गढ़वाल नेचुरल फूड एंड फ्रूट प्रोसेसिंग इकाई के प्रबंधकों के अनुसार बुरांश, संतरा, आंवला और अन्य फलों से बने जूस की बिक्री में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
खासतौर पर शुगर-फ्री जूस और प्राकृतिक पेय पदार्थ यात्रियों को खूब पसंद आ रहे हैं। चारधाम यात्रा के दौरान गर्म मौसम में आने वाले श्रद्धालु इन उत्पादों को स्वास्थ्यवर्धक विकल्प के रूप में खरीद रहे हैं।
यात्रा मार्ग पर ही हो रही खरीदारी... स्थानीय उद्योग संचालकों का कहना है कि इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु सीधे उत्पादन केंद्रों तक पहुंच रहे हैं और वहीं से खरीदारी कर रहे हैं।
जोशीमठ से लेकर बदरीनाथ धाम तक कई स्थानों पर स्थानीय उत्पादों की बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में काफी बढ़ी है। स्थानीय उद्यमियों के मुताबिक पिछले महीने की तुलना में जून में कारोबार में लगभग 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
पहाड़ी स्वाद ने जीता श्रद्धालुओं का दिल...चारधाम यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि उत्तराखंड की संस्कृति, खान-पान और पारंपरिक उत्पाद इस यात्रा को और यादगार बना रहे हैं।
बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए आए कई यात्रियों ने पहली बार पहाड़ी व्यंजनों और उत्पादों का स्वाद लिया। उन्होंने स्थानीय खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और प्राकृतिक स्वाद की सराहना करते हुए बड़ी मात्रा में खरीदारी भी की।
संबंधित समाचार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ी भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI डॉक्टर-साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!