बिजली बिल मांगने पर इंजीनियर किराएदार ने कर दिया हमला: दिवंगत मकान मालिक के बेटे से मारपीट; पत्नी और दोनों बेटों समेत चार पर केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

• सरकारी विभाग में पदस्थ आरोपी पर दबाव बनाकर मकान कब्जाने की कोशिश का आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआईजी थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में बिजली बिल भुगतान को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। किराएदार परिवार ने मकान मालिक के बेटे के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दे डाली।
आरोपी कई वर्षों से किराया नहीं दे रहे हैं और मकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। मामले में एमआईजी थाना पुलिस ने सरकारी विभाग में पदस्थ एक इंजीनियर, उसकी पत्नी और दोनों बेटों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार नेहरू नगर निवासी रुद्राक्ष विजयवर्गीय (21) ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके मकान में विजय भटेले का परिवार किराए से रहता है। मकान खाली कराने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से न्यायालय में मामला विचाराधीन है।
रुद्राक्ष ने बताया कि पिछले कई महीनों से किराएदार परिवार बिजली बिल जमा नहीं कर रहा था, जिसके चलते बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया था। मंगलवार रात करीब 8.15 बजे बिजली बिल जमा कराए जाने के बाद सप्लाई दोबारा शुरू हुई। रुद्राक्ष के मुताबिक जब उन्होंने विजय भटेले से नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने की बात कही तो वह भड़क गया।
विजय भटेले, उसकी पत्नी रंजना, बेटे अंशुल और अभिजीत ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट कर दी। घटना में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए।
जाते-जाते उन्होंने पुलिस में शिकायत करने पर जान से खत्म करने की धमकी दे डाली। पीड़ित का कहना है कि उसके माता-पिता और दादा का निधन हो चुका है। दादा ने ही विजय भटेले को किराएदार रखा था। कोविड काल के बाद से आरोपी ने किराया देना बंद कर दिया और अब मकान पर कब्जा जमाने का प्रयास करने लगा।
सरकारी विभाग में पदस्थ होने के कारण विजय भटेले अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर दबाव बनाने की कोशिश करता रहा है। हालाकि एमआईजी पुलिस ने रुद्राक्ष की शिकायत पर विजय भटेले, रंजना भटेले, अंशुल भटेले और अभिजीत भटेले के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!