तालाब गहरीकरण और रेनवाटर हॉर्वेस्टिंग से जल संचयन पर जोर: जल संरक्षण की महामुहिम; भविष्य की जल सुरक्षा के लिए नगर निगम की विशेष कार्य योजना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहर में जल संरक्षण के कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने शहर के विभिन्न स्थानों का दौरा कर जल संरचनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता, समय-सीमा और तकनीकी मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए।
आयुक्त सिंघल सबसे पहले जोन क्रमांक 13 के वार्ड क्रमांक 75 स्थित नायता मुंडला तालाब पहुंचे। यहां जनभागीदारी से तालाब को गहरा करने और उसकी पाल को मजबूत करने का काम चल रहा है।
आयुक्त ने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाब की जल संग्रहण क्षमता को अधिकतम स्तर तक ले जाने के लिए गहरीकरण का कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए।
तालाबों का पुनर्जीवन जलसंकट के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा
उन्होंने कहा कि तालाबों का पुनर्जीवन और उनकी क्षमता का विस्तार भविष्य में शहर की जल जरूरतों को पूरा करने और जल संकट के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके बाद आयुक्त ने जोन क्रमांक 4 के वार्ड क्रमांक 13 स्थित अनाज मंडी वेयरहाउस परिसर का निरीक्षण किया।
यहां रेनवाटर हाॅर्वेस्टिंग के अंतर्गत प्रस्तावित संरचनाओं, रिचार्ज शाफ्ट और स्टोरेज टैंक निर्माण की रूपरेखा देखी। आयुक्त ने निर्देश दिए कि बड़े संस्थानों और व्यावसायिक परिसरों में रेनवाटर हाॅर्वेस्टिंग की व्यवस्था विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!