वीडियो देखिये, शहर में नशा मुक्ति अभियान तेज: मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्रवाई और जागरूकता पर जोर; हर कॉलेज में बनी समिति
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर इंदौर जिले में नशा मुक्ति अभियान को और तेज कर दिया गया है। अभियान के तहत अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रशासन कार्रवाई के साथ जागरूकता और सतत मॉनिटरिंग पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।
कलेक्टर बोले- युवाओं को सही दिशा में लाना अभियान का उद्देश्य
मीडिया से चर्चा में कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिले में नशा मुक्ति के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। जहां अवैध शराब की बिक्री या अन्य गतिविधियां सामने आती हैं, वहां आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अभियान का दूसरा महत्वपूर्ण पक्ष जागरूकता है। स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर उन्हें मजबूत और सशक्त बनाना जरूरी है। युवाओं के माध्यम से नशे की ओर बढ़ रहे लोगों को भी इससे दूर कर सही दिशा में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
हर कॉलेज में बनी नशा मुक्ति समिति
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि जिले के सभी कॉलेजों में फैकल्टी और विद्यार्थियों को शामिल करते हुए नशा मुक्ति समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि युवा नशे की गिरफ्त में न आएं।
उन्होंने कहा कि इंदौर के युवा जागरूक और मजबूत हैं। प्रशासन, शिक्षण संस्थानों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास से नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी
अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के ठिकानों पर लगातार छापेमारी और कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण से जुड़े मामलों में कार्रवाई के साथ ही प्रशासन की ओर से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता गतिविधियों को भी बढ़ाया जा रहा है।
सेमिनार और नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों को जागरूक कर रहा प्रशासन
होलकर साइंस कॉलेज सहित जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में सेमिनार, संवाद कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
प्रशासन का जोर इस बात पर है कि नशे के खिलाफ केवल कार्रवाई तक अभियान सीमित न रहे, बल्कि युवाओं में जागरूकता पैदा कर नशे की प्रवृत्ति को जड़ से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जाएं।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!