खबर
Top News

वीडियो देखिये, इस राज्य में दो भीषण सड़क हादसे: इतने लोगों की जान गई; बस नदी में गिरी, बरातियों की बोलेरो खाई में समाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 नवंबर 2026, 11:31 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, ऋषिकेश/रुद्रप्रयाग।
उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों ने मातम पसरा दिया। टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में हुए इन हादसों में कुल 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं।

पहला हादसा ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 60 से 100 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में 10 यात्रियों की जान चली गई।

वहीं, दूसरे हादसे में शादी समारोह से लौट रही बरातियों की बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हुए हैं।

गूलर के पास नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस
पहला हादसा टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गूलर के पास मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। यात्रियों से भरी बस अचानक सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी और नदी तक पहुंच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।

टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के मुताबिक, बस हादसे में आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इस तरह मृतकों की संख्या 10 हो गई। हादसे में तीन साल की बच्ची समेत कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

यात्रियों ने ड्राइवर से कई बार कम स्पीड करने को कहा
बस में सवार यात्रियों के मुताबिक, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। यात्रियों ने कई बार चालक से गति कम करने के लिए कहा, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी।

इसके कुछ समय बाद बस दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरी। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि बस हादसे में घायल यात्री झारखंड, असम, बिहार और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को ऋषिकेश एम्स पहुंचाया। हादसे के कई घंटे बाद भी नदी से शवों को निकालने का अभियान जारी था।

रुद्रप्रयाग में बरातियों की बोलेरो खाई में गिरी, चार की मौत
दूसरा हादसा रुद्रप्रयाग जिले की क्यूंजा घाटी में हुआ। यहां पोखरी से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे बरातियों की बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मुख्यमंत्री धामी ने दिए जांच के आदेश
टिहरी के गूलर में हुए बस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और समुचित देखभाल के निर्देश दिए हैं। साथ ही बस दुर्घटना के कारणों की जांच करने के आदेश भी जारी किए हैं।

एम्स पहुंचे डीएम और एसएसपी, घायलों का जाना हाल
बस दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और एसएसपी श्वेता चौबे ऋषिकेश एम्स पहुंचीं।

दोनों अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य के साथ घायलों के उपचार की व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।


संबंधित समाचार

वीडियो देखिये,  अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

about 7 hours ago
अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल
Top News

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

about 7 hours ago
सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान
Top News

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर
Top News

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

about 8 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 8 hours ago
नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद
Top News

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

about 8 hours ago
दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने
Top News

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

about 8 hours ago
खातेगांव टीआई को  ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर
Top News

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे
Top News

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

about 8 hours ago
सड़क निर्माण का रास्ता साफ
Top News

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

about 8 hours ago
जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा
Top News

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

about 9 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी
Top News

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

about 9 hours ago
पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी
Top News

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

about 9 hours ago
सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक
Top News

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

about 9 hours ago
सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!
Top News

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

about 10 hours ago
तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू
Top News

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

about 10 hours ago
15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल
Top News

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

about 10 hours ago
दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा
Top News

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!