खबर
Top News

बड़ा हादसा टला, घाट पर बस के ब्रेक फेल: चालक ने मिट्टी में उतारकर रोकी; इतने यात्री घायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 नवंबर 2026, 11:36 am
शेयर करें:
बड़ा हादसा टला, घाट पर बस के ब्रेक फेल

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बड़वानी से खेतिया जा रही रेवा कृपा बस के बोकराटा के आगे अंबापड़ावा के पास बारी फलिया घाट क्षेत्र में अचानक ब्रेक फेल हो गए। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे।

ब्रेक फेल होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, चालक ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे मिट्टी में उतारकर रोक दिया।

इससे बस खाई में गिरने और पलटने से बच गई। हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।

ब्रेक फेल होते ही बस में मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, रेवा कृपा बस मंगलवार को बड़वानी से खेतिया के लिए रवाना हुई थी। बोकराटा से आगे बारी फलिया के पास घाट क्षेत्र में पहुंचते ही अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए।

पहाड़ी रास्ते पर बस अनियंत्रित होने लगी। इस दौरान बस में बैठे यात्रियों में घबराहट फैल गई और चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घाट क्षेत्र में बस की रफ्तार तेज थी। ऐसी स्थिति में चालक ने नियंत्रण बनाए रखा और बस को सड़क किनारे मिट्टी वाले हिस्से में उतार दिया।

कुछ दूरी तक चलने के बाद बस रुक गई। चालक की इस सूझबूझ से बस पलटने और गहरी खाई में गिरने से बच गई। यदि बस अनियंत्रित होकर खाई में चली जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

15 से ज्यादा यात्री घायल, खेतिया स्वास्थ्य केंद्र में इलाज
बस रुकने के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में 15 से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल खेतिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।

बताया जा रहा है कि अधिकांश यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ यात्रियों को अपेक्षाकृत ज्यादा चोट लगी है। घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, हादसे की जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही खेतिया और पाटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था संभाली।

दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाने की व्यवस्था भी की गई। पुलिस अब बस के ब्रेक फेल होने के कारणों की जांच कर रही है। इसके लिए चालक और यात्रियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

ग्रामीणों ने उठाई बसों की फिटनेस जांच की मांग
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत कार्य में सहयोग किया। घटना को लेकर ग्रामीणों ने घाट क्षेत्र में संचालित यात्री बसों की नियमित फिटनेस जांच कराने की मांग उठाई है।

उनका कहना है कि पहाड़ी और घाट वाले रास्तों पर चलने वाले वाहनों की तकनीकी स्थिति की नियमित जांच जरूरी है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस दुर्घटना में चालक की सूझबूझ से 50 से अधिक यात्रियों की जान बच गई। हालांकि, बस के ब्रेक फेल होने की घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये,  अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इस देश के प्रधानमंत्री की तारीफ:बोले- वे टफ इंसान हैं; इसे बताया पागल देश, परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने की कही बात

about 7 hours ago
अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल
Top News

अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का खेल:पुलिस की कार्यालय पर दबिश; महिला सहित पांच लोगों को पकड़ा

about 7 hours ago
सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान
Top News

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर
Top News

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

about 8 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 8 hours ago
नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद
Top News

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

about 8 hours ago
दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने
Top News

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

about 8 hours ago
खातेगांव टीआई को  ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर
Top News

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

about 8 hours ago
वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे
Top News

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

about 8 hours ago
सड़क निर्माण का रास्ता साफ
Top News

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

about 8 hours ago
जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा
Top News

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

about 9 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी
Top News

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

about 9 hours ago
पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी
Top News

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

about 9 hours ago
सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक
Top News

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

about 9 hours ago
सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!
Top News

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

about 10 hours ago
तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू
Top News

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

about 10 hours ago
15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल
Top News

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

about 10 hours ago
दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा
Top News

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!