बुजुर्ग महिला की संपत्ति पर कब्जा: फर्जी एग्रीमेंट बनाकर किया; एम्बुलेंस से पहुंची कमिश्नर ऑफिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहाँ एक किराएदार ने फर्जी किराया एग्रीमेंट तैयार कर मकान की पहली मंजिल पर कब्जा कर लिया है।
आरोप है कि मकान खाली करने के बदले वह लाखों रुपए की मांग कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने भी उनकी शिकायतों को अनदेखा किया और उसे बार-बार समझौते की सलाह दी जाती रही है।
दिव्यांग बेटी के साथ न्याय की लड़ाई
अन्नपूर्णा क्षेत्र में रहने वाली 77 वर्षीय कमलाबाई, पति स्वर्गीय पुरुषोत्तम शिवानी की मृत्यु के बाद अकेली रह गई हैं। वे स्वयं चलने-फिरने में असमर्थ हैं और उनकी एक दिव्यांग बेटी भी है।
मकान पर किया कब्जा
पति के जीवित रहते घर की पहली मंजिल किराए पर दी गई थी, लेकिन उनके निधन के बाद किराएदार नितिन ठरानी ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान पर कब्जा कर लिया।
थाने से एसीपी कार्यालय तक भटकती रही पीड़िता
पीड़ित महिला ने 30 सितंबर 2025 को थाने में जाकर टीआई अजय नायर से शिकायत की। इसके बाद उन्होंने एसीपी शिवेंद्रु जोशी से भी अपनी आपबीती बताई, लेकिन कहीं से भी राहत नहीं मिली।
इतना ही नहीं, 26 दिसंबर 2025 को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
एम्बुलेंस से पहुंची पुलिस जनसुनवाई में
स्वास्थ्य खराब होने और बेड रेस्ट पर होने के बावजूद, जब कहीं से सुनवाई नहीं हुई तो कमलाबाई अपनी दिव्यांग बेटी के साथ एम्बुलेंस में लेटकर पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में पहुंचीं। यह दृश्य प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
आज ही समाधान का भरोसा
जनसुनवाई के दौरान पुलिस कमिश्नर कार्यालय में एसीपी शिवेंद्रु जोशी को तलब किया गया। महिला की बात सुनने के बाद एसीपी ने आश्वासन दिया कि आज ही कब्जाधारी को थाने बुलाकर पूरे मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!