तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत: सीसीटीवी में कैद हुई घटना; चालक फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
चाय देकर लौट रहे थे बुजुर्ग
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राजकुमार पुत्र ईश्वर दास (68) निवासी द्वारकापुरी के रूप में हुई है। वे पंढरीनाथ क्षेत्र में चाय की होटल संचालित करते थे। शनिवार को वे ग्राहकों को चाय देकर अपनी दुकान की ओर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
ओवरटेक के दौरान मारी टक्कर
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि ई-रिक्शा चालक आगे चल रहे एक अन्य रिक्शा को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसने सड़क पर जा रहे राजकुमार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े, जबकि चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजकुमार को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश जारी
पंढरीनाथ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ई-रिक्शा और उसके चालक की पहचान की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!