बुजुर्ग से ठगी: एटीएम कार्ड बदलकर की; बैंक स्टेटमेंट देखकर उड़े होश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग से लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठग ने खाते से 13 अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 3.34 लाख रुपए निकाल लिए।
बातों में उलझाकर बदला कार्ड
फरियादी विष्णु प्रसाद पटेल (63) निवासी मकरोनिया ने पुलिस को बताया कि वे बैंक ऑफ इंडिया मकरोनिया के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे।
एटीएम के अंदर पहले से मौजूद एक अज्ञात युवक ने उन्हें बातों में उलझाया और इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। घटना के समय उन्हें किसी प्रकार का शक नहीं हुआ और वे घर लौट आए।
बैंक स्टेटमेंट देखकर उड़े होश
कुछ दिन बाद जब फरियादी ने अपना बैंक खाता चेक किया तो उसमें पैसे नहीं थे। तुरंत बैंक पहुंचकर शिकायत की गई और स्टेटमेंट निकलवाया गया, जिसमें सामने आया कि खाते से 13 बार ट्रांजेक्शन किए गए।
3 ट्रांजेक्शन पीओएस मशीन से किए गए। पैसे सागर, सिवनी और हिसार (हरियाणा) से निकाले गए। जबकि फरियादी का कहना है कि वे कभी हिसार या सिवनी गए ही नहीं।
साइबर सेल में शिकायत
पीड़ित ने मामले की शिकायत मकरोनिया थाना और साइबर सेल में दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रकरण को जांच में लेकर बैंक से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करना शुरू कर दिया है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों, खासकर बुजुर्गों से अपील की है कि एटीएम में किसी अजनबी की मदद न लें। कार्ड और पिन नंबर किसी को न बताएं। संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दें।
संबंधित समाचार

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!