शिक्षाविद कोठारी ने अनिका को दी 1 लाख रु. की मदद: मासूम का जीवन बचाने अन्य लोग भी मदद को आए आगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी टाइप-2 जैसी अतिगंभीर और खतरनाक बीमारी से जूझ रही 3 साल की बेबी अनिका शर्मा की मदद के लिए कल शहर के शिक्षाविद् स्वप्निल कोठारी ने भी हाथ खोले। उन्होंने बेबी के परिजन को एक लाख रुपए का चेक भेंट किया।
उनके अलावा अन्य लोगों ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। वरिष्ठ भाजपा नेता और शिक्षाविद् स्वप्निल कोठारी ने कल अनिका को परिजन के साथ बुलाकर चेक भेंट किया। इस मौके पर टीम अनिका अभियान से जुड़े विभिन्न लोग मौजूद थे।
कोठारी ने बच्ची को दुलारा और उसे दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान बच्ची की मां सरिता शर्मा और पिता प्रवीण शर्मा काफी भावुक हो गए।
इस मौके पर कोठारी ने कहा मुझे मेरे छात्र हितेश पालीवाल ने इस मदद के लिए प्रेरित किया। एक मासूम बच्ची की मुस्कुराहट बरकरार रखने के लिए अपनी ओर से योगदान देकर आत्मीय संतोष का अनुभव कर रहा हंू। इस दौरान पालीवाल ने भी घर-घर कैंपेन चलाकर एकत्रित की गई 1,11,111 रुपए की राशि का चेक अनिका के माता-पिता को सौंपा।
पालीवाल लगातार अनिका के लिए कैंपेन चला रहे हैं। सभी ने दुआ की कि बेबी अनिका को उसकी बीमारी के इलाज के लिए 9 करोड़ रुपए का अमेरिकी इंजेक्शन तुरंत लग जाए और स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जीए।
हनुमान भक्तों ने भी दी मदद राशि ... टीम अनिका से जुड़े अनीश पांडे की पहल पर रोकड़िया हनुमान मंदिर के भक्तों की ओर से 1 लाख 101 रुपए की राशि अनिका के परिजन को प्रदान की गई। कमलेश पांचाल, शुभम सोलंकी, बबलू काले, दीपक पुरोहित प्रमुख रूप से मौजूद थे। लक्ष्यवीर फाउंडेशन के देव असावरा ने बताया 19 जनवरी तक कुल सहयोग राशि 94,272 रुपए एकत्रित कर अनिका के माता-पिता को भेंट की गई।
टीम अनिका ने जुटाई राशि... इधर, टीम अनिका द्वारा कनाड़िया रोड स्थित गुलमर्ग सोसायटी में जाकर भी सहयोग राशि एकत्र की गई। इसमें आभा शर्मा, जितेंद्र तोमर आदि ने मदद की। एकत्र हुई राशि जल्द ही अनिका के माता-पिता को सौंपी जाएगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!