इस बड़े कारोबारी समूह पर ईडी की कार्रवाई: 200 करोड़ की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल स्थित एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न ठिकानों पर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू की।
यह कार्रवाई करीब 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं और गबन से जुड़े मामले में की जा रही है। ईडी की टीमें भोपाल सहित ग्रुप से जुड़े कई शैक्षणिक संस्थानों और अन्य परिसरों में दस्तावेजों की जांच तथा सर्चिंग कर रही हैं।
मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच शुरू
एलएनसीटी ग्रुप के प्रमोटर चौकसे परिवार के खिलाफ मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा ( ईओडब्ल्यू) ने पहले ही 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर प्रकरण दर्ज किया था। इसी मामले को आधार बनाकर ईडी ने धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के पहलुओं की जांच शुरू की है।
फीस, स्कॉलरशिप और शिक्षा ऋण में अनियमितताओं के आरोप
ईओडब्ल्यू की जांच में छात्रों की फीस, छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) और शिक्षा ऋण से संबंधित लेन-देन में गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं।
आरोप है कि छात्रों से वसूली गई बस फीस, हॉस्टल फीस और छात्रवृत्ति की राशि, जिसे संस्थान या छात्रों के खातों में जाना था, उसे कथित रूप से चौकसे परिवार से जुड़ी निजी कंपनियों के खातों में स्थानांतरित किया गया। शिक्षा के नाम पर प्राप्त कुछ ऋणों का उपयोग भी निर्धारित उद्देश्यों के बजाय निजी संपत्तियां खड़ी करने और परिवार से जुड़े अन्य कार्यों में किए जाने के आरोप हैं।
मामले में कल्चुरी कॉन्ट्रैक्टर्स लिमिटेड, आस्था फाउंडेशन और अन्य संबद्ध संस्थाओं के माध्यम से वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।
कई राज्यों तक फैली हो सकती है जांच
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कथित वित्तीय अनियमितताओं का दायरा केवल भोपाल तक सीमित नहीं है। एलएनसीटी ग्रुप के देश के विभिन्न हिस्सों में संचालित संस्थानों और संबद्ध इकाइयों से जुड़े दस्तावेज भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। यही वजह है कि कार्रवाई कई स्थानों पर एक साथ चलने की संभावना जताई जा रही है।
दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही ईडी
ईडी की टीम वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों, संपत्ति संबंधी दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित रूप से हेराफेरी की गई राशि का इस्तेमाल किन-किन माध्यमों से किया गया और क्या इसमें धनशोधन के तत्व मौजूद हैं।
फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान आने का इंतजार किया जा रहा है। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!